Posted inक्रिकेट, न्यूज

Harmanpreet Kaur ने पाकिस्तान को रौंदने के बाद इस खिलाड़ी को दिया जीत का पूरा श्रेय, कहा “जब भी भारत फंसा हो…

Harmanpreet Kaur post match IND vs PAK
Harmanpreet Kaur ने पाकिस्तान को रौंदने के बाद इस खिलाड़ी को दिया जीत का पूरा श्रेय, कहा "जब भी भारत फंसा हो...
News on WhatsAppJoin Now

हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली टीम इंडिया (Team India) ने कल पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026) के अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान को 64 रनों से शिकस्त दी. भारतीय टीम की जीत में सबसे बड़ी भूमिका उपकप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के अलावा आलराउंडर दीप्ती शर्मा (Deepti Sharma) का रहा, जिन्होंने बल्ले और गेंद के अलावा फील्डिंग में भी कमाल का प्रदर्शन किया.

भारतीय टीम की जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने इन दोनों ही खिलाड़ियों की जमकर तारीफ़ की और कहा कि जब भी भारत को इन दोनों खिलाड़ियों की जरूरत होती है, तो ये दोनों सामने आकर शानदार प्रदर्शन करते हैं और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाती हैं.

Harmanpreet Kaur ने पाकिस्तान को रौंदने के बाद कही ये बात

पाकिस्तान को करारी शिकस्त देने के बाद भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने कहा कि

“मैं बहुत खुश हूं और सभी भारतीय प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं. स्मृति और दीप्ति जब भी मुझे जरूरत होती है, टीम को आगे लेकर जाती हैं. जिस तरह से टीम ने आज खेल दिखाया, उससे मैं काफी संतुष्ट हूं. इस बड़ी जीत से हमें आगे काफी मदद मिलेगी और लीग चरण का हर मैच बेहद महत्वपूर्ण है.”

कैसा रहा भारत और पाकिस्तान के बीच का मैच

भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने उपकप्तान स्मृति मंधाना के अर्द्धशतक और कप्तान हरमनप्रीत कौर की जिम्मेदारी भरी पारी एवं अंत में ऋचा घोष की तूफानी पारी की वजह से भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए.

इसके बाद जब पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो पाकिस्तान ने 53 रनों पर सिर्फ 2 ही विकेट गंवाया था, लेकिन उसके बाद विकेट का जो सिलसिला शुरू हुआ वो थमा नही और पूरी टीम सिर्फ 106 रनों पर आलआउट हो गई. भारत के लिए दीप्ती शर्मा ने 5 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई, वहीं श्री चरणी ने 3 विकेट झटके और भारत की जीत में इन दोनों ने अहम भूमिका निभाई, जबकि 1 बल्लेबाज को दीप्ती शर्मा ने रनआउट किया, वहीं 1 विकेट शेफाली वर्मा के नाम रहा.

ALSO READ: ‘हनुमान जी की जय हो’ पाकिस्तान को रौंदने के बाद दीप्ती शर्मा ने क्यों कहा ऐसा, जानिए

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...