Posted inक्रिकेट, न्यूज

‘हनुमान जी की जय हो’ पाकिस्तान को रौंदने के बाद दीप्ती शर्मा ने क्यों कहा ऐसा, जानिए

Deepti Sharma IND vs PAK Hanuman Ji ki Jai Ho
'हनुमान जी की जय हो' पाकिस्तान को रौंदने के बाद दीप्ती शर्मा ने क्यों कहा ऐसा, जानिए
News on WhatsAppJoin Now

Deepti Sharma: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK के बीच कल रात आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026)  का मुकाबला खेला गया, जहां हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की टीम इंडिया (Team India) ने पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) को करारी शिकस्त दी. भारत की जीत में बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के अलावा मैच फिनिशर ऋचा घोष (Richa Ghosh) का रहा, इन खिलाड़ियों की बदौलत भारतीय टीम ने 170 रन बनाए और पाकिस्तान को 171 रनों का लक्ष्य दिया.

पाकिस्तान की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो बेहद शानदार शुरुआत की, लेकिन उसके बाद गेंदबाजी में एंट्री हुई दीप्ती शर्मा (Deepti Sharma) की जिन्होंने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी. दीप्ती शर्मा ने पाकिस्तान के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई, जबकि 1 को रनआउट किया.

Deepti Sharma ने पाकिस्तान को रौंदने के बाद कहा ‘हनुमान जी की जय हो’

दीप्ति को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ दी मैच चुना गया. उन्होंने मुकाबले के बाद कहा बजरंग बली को याद किया और कहा, ‘हनुमान जी की जय हो.’

दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) बजरंग बली की भक्त हैं और वह कई बार इस बारे में बता चुकी हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन का क्रेडिट भी उन्होंने बजरंग बली को ही दिया.

दीप्ती शर्मा ने मैन ऑफ द मैच लेते हुए कही ये बात

दीप्ती शर्मा (Deepti Sharma) ने अकेले ही पाकिस्तान टीम की कमर तोड़ दी, दीप्ती आईसीसी विश्व कप में 5 विकेट लेने वाली तीसरी भारतीय गेंदबाज हैं, उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैन ऑफ द मैच का ख़िताब लेते हुए कहा कि

“मैं काफी उत्साहित हूं और बहुत आभारी हूं. मुझे इस तरह के विकेट पसंद आते हैं. सारा क्रेडिट टीम को जाता है. मुझे आईसीसी टूर्नामेंट पसंद आते हैं और मैंने यही से शुरुआत की थी और आज भी यहां पर अच्छा प्रदर्शन आया.”

पाकिस्तान की टीम ने पॉवरप्ले में शानदार शुरुआत की थी और तेजी से लक्ष्य की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन दीप्ती शर्मा ने अपने 2 ओवरों में 2 विकेट झटककर पाकिस्तान को गेम से बाहर कर दिया. विकेट के बारे में बात करते हुए दीप्ती शर्मा ने कहा कि

“गेंद थोड़ी घूम रही थी इसलिए मैंने थोड़ी धीमी बॉलिंग की और खुद पर भरोसा रखा. मैंने सही जगहों पर गेंद डाली.”

पिछले कुछ मैचों में दीप्ती शर्मा कुछ खास नही कर सकी थीं, जिसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“मुझे विकेट नहीं मिलने पर चिंता नहीं ती. लेकिन खुद पर भरोसा था और जानती थी कि जब भी जरूरत होने पर प्रदर्शन कर सकती हूं.”

ALSO READ: भारत से मिली एक और हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने खोया आपा, सीधे तौर पर इन्हें माना जिम्मेदार

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...