Fatima Sana: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच का आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026) का 6वां मैच खेला गया. भारतीय टीम (Team India) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के अर्द्धशतक और ऋचा घोष (Richa Ghosh) की तूफानी पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 170 रन बनाए.
इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) सिर्फ 106 रनों पर ही सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से सिर्फ मुनीबा अली (Muneeba Ali) के बल्ले से ही 41 रन निकले, बाकी के खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप रहे. पाकिस्तान की इस हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना (Fatima Sana) ने आपा खो दिया.
Fatima Sana ने इन्हें माना हार का जिम्मेदार
पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना (Fatima Sana) ने कहा कि उनके हार की जिम्मेदार उनकी खराब फील्डिंग रही. पाकिस्तान ने भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का कैच टपकाया और उसका फायदा उठाकर स्मृति मंधाना ने अर्द्धशतक लगाया और एक बड़ा स्कोर खड़ा किया. पाकिस्तानी कप्तान ने अपने खिलाड़ियों को इसका जिम्मेदार बताते हुए कहा कि
“कैच पकड़ने पर ही मैच जीतते हैं, लेकिन किस्मत खराब रही जो सीनियर खिलाड़ियों ने कैच टपकाए. हमें बॉलिंग और कैच लपकने में सुधार की जरूरत है. हम कोशिश करेंगे कि अपने प्लांस को जितना जल्दी हो सके लागू करें.”
पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी पर भी भड़की फातिमा सना
पाकिस्तान की टीम ने बेहद शानदार शुरुआत किया था. पाकिस्तान की ओपनर बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दी थी और लगभग 8 के प्रति ओवर से रन बना रही थी, लेकिन अचानक से उनकी बल्लेबाजी कोलैप्स हुई. पाकिस्तान की टीम 75 रनों पर 4 विकेट गंवाए थे और 106 रनों पर ही पूरी टीम आलआउट हो गई. इसके बारे में बात करते हुए पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने कहा कि
“बैटिंग ने हमें काफी निराश किया. हमें खेल के स्तर को ऊपर करना होगा क्योंकि हमें काफी ऊपर जाना है. हम आखिरी कुछ ओवर्स से पहले तक ठीक थे लेकिन फिर ढीले पड़ गए. पावरप्ले में हम बैटिंग और बॉलिंग दोनों में आगे रहे लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी में ढह गए. हमें यहां पर सुधार करने की जरूरत है.”
