Posted inक्रिकेट, न्यूज

वैभव सूर्यवंशी से पंगा लेना श्रीलंकाई खिलाड़ी को पड़ा भारी, निरोशन डिकवेला और विशेन हलम्बगे पर एक्शन

Vaibhav Sooryavanshi Fight Srilanka
वैभव सूर्यवंशी से पंगा लेना श्रीलंकाई खिलाड़ी को पड़ा भारी, निरोशन डिकवेला और विशेन हलम्बगे पर एक्शन
News on WhatsAppJoin Now

Vaibhav Sooryavanshi: इंडिया ए और श्रीलंका ए (IND A vs SL A) के बीच दाम्बुला में खेले गए मैच के बाद उन सभी खिलाड़ियों को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (Sri Lanka Cricket Board) ने बड़ा एक्शन लिया है, जिन्होंने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और सूर्यांश शेडगे (Suryansh Shedge) के साथ हाथापाई की थी. इनमें श्रीलंका ए के खिलाड़ी विशेन हलम्बगे (Vishen Halambage) भी शामिल हैं, जिन्होंने भारत के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को धक्का दिया था.

इंडिया ए और श्रीलंका ए मैच के दौरान रेफरी रहे प्रदीप जयप्रगाश ने यह कदम उठाया. हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि क्या भारतीय खिलाड़ी पर भी कार्रवाई हुई है.

निरोशन डिकवेला और विशेन हलम्बगे पर एक्शन

क्रिकबज़ की रिपोर्ट की मानें तो अभी तक सिर्फ श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर ही एक्शन लिया गया है और उन्हें बड़ी सजा दी गई है. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को धक्का देने वाले विशेन हलम्बगे को मोटी सजा मिली. हालांकि यह सामने नहीं आया है कि किस खिलाड़ी को क्या और कितनी सजा दी गई है. माना जा रहा है कि झगड़े में शामिल श्रीलंकाई खिलाड़ियों की मैच फीस में कटौती की गई है.

वहीं श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला (Niroshan Dickwella) पर भी एक्शन लिया गया है. हालांकि वे सूर्यवंशी और हलम्बगे के मामले में बीचबचाव करने वाले थे. उन्होंने इन दोनों को अलग किया था और झगड़ा खत्म कराया था, लेकिन बताया जा रहा है कि नीरोशन डिकवेला पर दूसरे मामले में कार्रवाई हुई है. दावा किया गया कि जरूरत से ज्यादा अपील करने पर उन्हें सजा दी गई.

Vaibhav Sooryavanshi और भारतीय खिलाड़ियों पर नही होगी कोई कार्यवाही

रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक सिर्फ श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर ही एक्शन लिया गया है, भारतीय खिलाड़ियों पर कोई एक्शन अब तक नही लिया गया है. भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने कई बार अंपायर्स से बहस की थी, लेकिन अभी तक उन पर कोई कार्यवाही नही की गई है, वहीं श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ धक्कामुक्की करने वाले वैभव सूर्यवंशी पर भी कोई कार्यवाही नही हुई है.

वहीं बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि

“सूर्यवंशी पर कोई एक्शन नहीं होगा. भारतीय खिलाड़ियों को किसी भी तरह की चेतावनी भी नहीं दी जाएगी. खिलाड़ियों को खेल पर ध्यान देने दिया जाएगा.”

ALSO READ: पहले वनडे में जीत के बावजूद टीम इंडिया में होगा 2 बदलाव, इस खिलाड़ी को मिल सकता है लखनऊ में डेब्यू का मौका!

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...