Vaibhav Suryavanshi: आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 फाइनल में आज भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड की टीम से हुआ, जहां भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर 6वीं बार अंडर-19 विश्व कप का ख़िताब अपने नाम किया. भारत की जीत में सबसे अहम भूमिका निभाई. भारत के इस खिलाड़ी ने 175 रनों की पारी खेली.
भारत और इंग्लैंड के बीच यही खिलाड़ी अंतर पैदा कर गया. भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 412 रनों का लक्ष्य दिया. इंग्लैंड की टीम दबाव में बिखरी और 177 रनों पर ही अपने 7 विकेट गंवा बैठी थी, लेकिन अंत में इंग्लैंड की टीम 311 रन बनाने में सफल रही, लेकिन उन्हें 100 रनों से हार का सामना करना पड़ा. भारत की जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का ख़िताब मिला.
Vaibhav Suryavanshi ने मैच के बाद बयान से जीता करोड़ो लोगों का दिल
भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड लेते हुए कहा कि
“काफी अच्छा लग रहा है. पिछले 6 से 8 महीने में हर किसी ने कड़ी मेहनत की है. हमारे कोचिंग स्टाफ ने भी काफी काम किया. मैं अपने इस अवॉर्ड को स्पोर्टिंग स्टाफ को डेडिकेट करना चाहता हूं. हम ज्यादा प्रेशर नहीं ले रहे थे. हमने वही करने की कोशिश की, जो हम पूरे टूर्नामेंट में करते आ रहे थे. हमारी तैयारियां काफी अच्छी थीं. सिर्फ एशिया कप ही नहीं, बल्कि पिछले 8 से 9 महीने में हर किसी ने काफी मेहनत की है. हम जानते हैं कि इस पीरियड में हमने खुद पर कितना काम किया है. मैं अपनी स्किल्स पर भरोसा करता हूं और मुझे पता है कि मेरे पास बड़े मैचों में दमदार प्रदर्शन करने की काबिलियत है.”
Vaibhav Suryavanshi ने भारत को दिलाया 6वां ख़िताब
भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने आरोन जॉर्ज के साथ मिलकर पारी की शुरुआत की, आरोन तो 9 रन बनाकर चलते बने, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने अंग्रेजो की जमकर खबर ली. वैभव ने 55 गेंदों में पहले अपना शतक पूरा किया और उसके बाद 80 गेंदों में इस खिलाड़ी ने 175 रनों की पारी खेली. वैभव सूर्यवंशी ने 15 चौके और 15 छक्के लगाए.
वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से इस टूर्नामेंट में 439 रन निकले. वैभव सूर्यवंशी की बदौलत ही भारतीय टीम 411 रन बनाने में सफल रही. भारतीय टीम ने 25 ओवरों में ही 250 रन बना डाले थे, लेकिन उसके बाद सिर्फ 150 रन ही बना सके.
