Posted inक्रिकेट, न्यूज

349 रन बनाकर भी अफगानिस्तान से मिली हार के बाद भड़के कप्तान तिलक वर्मा कहा “38 ओवरों में 294 रन….

Tilak Varma Post Match IND vs AFG
349 रन बनाकर भी अफगानिस्तान से मिली हार के बाद भड़के कप्तान तिलक वर्मा कहा "38 ओवरों में 294 रन....
News on WhatsAppJoin Now

Tilak Varma: भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच कल त्रिकोणीय सीरीज का दूसरा मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया. जहां टॉस जीतकर अफगानिस्तान की टीम (Afghanistan National Cricket Team) ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम (Team India) ने 49 ओवरों में 349 रन बनाए और बारिश की वजह से अंतिम ओवर का खेल नही खेला जा सका.

बारिश के बाद जब मैच दोबारा शुरू हुआ तो अफगानिस्तान को 38 ओवरों में 294 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे अफगानिस्तान की टीम ने DLS मेथड से हासिल किया और भारतीय टीम को इस मैच में 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने इस हार पर बात की है.

Tilak Varma ने हार के बाद कही ये बात

अफगानिस्तान से मिली शिकस्त के बाद भारतीय टीम के कप्तान तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने बात की. अफगानिस्तान की टीम को 38 ओवरों में 294 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन बारिश की वजह से 25.5 ओवरों में 177 रन बनाने के बाद DLS मेथड से अफगानिस्तान की टीम को 4 रनों से विजेता घोषित कर दिया गया. इस मैच के बाद भारतीय टीम के कप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि

“हमने बढ़िया गेंदबाजी की, लेकिन बदकिस्मती से डीएल नियम से रिजल्ट निकला. अफगानिस्तान ने बढ़िया बल्लेबाजी की और 38 ओवर में 294 रन आसान नहीं होते हैं. गेंदबाजी में हम सभी को टेंशन नहीं है और फिर से शुरुआत करेंगे. हमारा फोकस आने वाले मैच जीतकर फाइनल खेलना है.”

वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने की थी विस्फोटक शुरुआत

भारतीय टीम जब टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने पारी की शुरुआत की. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 9 चौके की मदद से 84 रनों की तूफानी पारी खेली.

भारत के लिए एक बार फिर कप्तान तिलक वर्मा और उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भारतीय पारी को संभाला और भारत ने 49 ओवरों में 349 रन बनाए. हालांकि भारतीय टीम को 4 रनों से बदकिस्मती की वजह से हार का सामना करना पड़ा.

ALSO READ: ICC World Cup 2027 के लिए शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां खेला जाएगा पहला और फाइनल मुकाबला

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...