आईसीसी विश्व कप 2023 (ICC World Cup 2023) की मेजबानी भारतीय टीम (Team Indi) ने किया था. हालांकि इस बार आईसीसी विश्व कप 2027 (ICC World Cup 2027) की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट के लिए अभी से आईसीसी ने तैयारी शुरू कर दी है. आईसीसी ने विश्व कप 2027 के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है.
आईसीसी विश्व कप 2027 (ICC World Cup 2027) का पहला मैच 4 अक्टूबर को खेला जाना है. वहीं टूर्नामेंट का अंतिम और फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जा सकता है. इन तारीखों पर अंतिम मुहर अगले महीने जुलाई में एडिनबर्ग में होने वाली आईसीसी बैठक में लग सकती है. इसके अलावा, कुल 54 मैचों में से 41 मुकाबले दक्षिण अफ्रीका के आठ वेन्यू पर खेले जाने की योजना है.
इन 3 देशों के पास है ICC World Cup 2027 की मेजबानी
आईसीसी विश्व कप 2027 (ICC World Cup 2027) की मेजबानी अफ्रीकी क्षेत्र के तीन देश, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया, संयुक्त रूप से करेंगे. कुल 54 मैचों में से 41 मैच साउथ अफ्रीका में खेले जाएंगे. वहीं, 8 से 10 मुकाबले जिम्बाब्वे में और लगभग 3 मैच नामीबिया में आयोजित किए जा सकते हैं.
The 2027 men’s ODI World Cup, which will be played in South Africa, Zimbabwe and Namibia, has been provisionally inked into the calendar to run from October 4 to November 21 🗓️ pic.twitter.com/mVKv6Sx8oE
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 11, 2026
10 की जगह इस बार 14 टीमें लेंगी विश्व कप 2027 में हिस्सा
आईसीसी विश्व कप 2023 में पिछले बार कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया था, लेकिन इस बार ये संख्या 10 से बढ़कर 14 हो गई है. इन 14 टीमों को 7-7 के 2 ग्रुप में रखा जाएगा. इन 7 टीमों में से 3-3 टीमें ही सुपर 6 में जगह बनाएंगी. जहां से टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी.
वहीं अंतिम टॉप 2 टीमों के बीच आईसीसी विश्व कप 2027 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. पिछले बार आईसीसी विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था, जहां भारत को शिकस्त का सामना करना पड़ा था.
