Posted inक्रिकेट, न्यूज

मुंबई इंडियंस में एक झटके में खत्म हुआ तीन दिग्गजों का सफर, मलिंगा समेत इन चेहरों की हुई विदाई, अब कौन संभालेगा टीम की कमान?

Mumbai Indians
News on WhatsAppJoin Now

आईपीएल 2027 (IPL 2027) से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने कोचिंग सेटअप में ऐसा बदलाव किया है, जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान खींच लिया है। पांच बार की चैंपियन टीम ने एक साथ तीन अनुभवी कोचों से अपना नाता तोड़ लिया है। इस फैसले में सबसे चौंकाने वाला नाम श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) का है। उनके अलावा पारस म्हांब्रे और कार्ल हॉपकिंसन भी अब टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा नहीं होंगे। खास बात यह है कि फ्रेंचाइजी ने नए सीजन से पहले अपने पूरे सपोर्ट स्टाफ को नए सिरे से तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

मलिंगा समेत इन तीन दिग्गजों को कहा अलविदा

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)  ने 29 अक्टूबर को आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि लसिथ मलिंगा, पारस म्हांब्रे (Paras Mhambrey) और कार्ल हॉपकिंसन (Carl Hopkinson) पुरुष टीम के कोचिंग सेटअप से अलग हो रहे हैं।

मलिंगा का मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ बेहद खास रिश्ता रहा है। उन्होंने 2009 से 2019 तक खिलाड़ी के रूप में टीम का प्रतिनिधित्व किया और 122 मुकाबलों में 170 विकेट हासिल किए। उनके रहते मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने चार आईपीएल खिताब जीते। संन्यास के बाद भी वह मेंटर और कोच की भूमिका में फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे। वहीं पारस म्हांब्रे ने गेंदबाजी कोच के रूप में टीम के साथ लंबे समय तक काम किया। कार्ल हॉपकिंसन फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

पहले महेला जयवर्धने की गई थी छुट्टी

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में बदलाव का सिलसिला यहीं नहीं रुका। इससे पहले फ्रेंचाइजी ने मुख्य कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) से भी अलग होने का फैसला किया था। उनकी जगह वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) को मुख्य कोच बनाया गया है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए आईपीएल 2026 का सीजन निराशाजनक रहा था। टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही और प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। ऐसे में मैनेजमेंट आगामी सीजन से पहले टीम की पूरी कार्यप्रणाली बदलने में जुटा है।

अब नए कोचिंग स्टाफ के साथ उतरेगी Mumbai Indians

30 अक्टूबर को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने नए कोचिंग ग्रुप का भी ऐलान कर दिया। रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) को बल्लेबाजी कोच, मिचेल मैक्लेनाघन (Mitchell McClenaghan) को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। इसके अलावा टी. दिलीप (T. Dilip) फील्डिंग कोच और धवल कुलकर्णी (Dhawal Kulkarni) डेवलपमेंट गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अब देखना दिलचस्प होगा कि कीरोन पोलार्ड की अगुवाई में तैयार हुआ यह नया कोचिंग ग्रुप मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2027 में छठी ट्रॉफी दिला पाता है या नहीं।

ALSO READ : न्यूजीलैंड को आखिरी दो मैचों में भी नहीं मिलेगी राहत! तिलक वर्मा ने किया ऐसा ऐलान, कीवियों की बढ़ी टेंशन

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...