Team India: आईपीएल 2026 (IPL 2026) अब अपने अंत की ओर है. आईपीएल 2026 के फाइनल (IPL 2026 Final) में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम के बीच खेला जाना है. गुजरात ने कल राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को हराकर आईपीएल से बाहर किया, लेकिन इस दौरान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi), आईपीएल 2026 में जमकर चमके, इस खिलाड़ी के नाम इस आईपीएल सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है.
आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन का ईनाम बीसीसीआई (BCCI) वैभव सूर्यवंशी को देने वाली है. एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के लिए बीसीसीआई ने 15 साल के सूर्यवंशी को संभावित टीम की लिस्ट में जगह दी है. वहीं सूर्यकुमार यादव को एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी नही दी जाएगी.
श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और वैभव सूर्यवंशी को Team India में मौका!
अमर उजाला के अनुसार सूर्या एशियन गेम्स में भारतीय टीम (Team India) के कप्तान नहीं होंगे. बीसीसीआई ने उनके नाम को संभावित प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल नहीं किया है. बीसीसीआई की इस लंबी लिस्ट में सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल का नाम शामिल है. बोर्ड जल्द ही जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान करेगा.
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की जगह श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), टीम इंडिया की कमान संभाले नजर आ सकते हैं. वहीं वैभव सूर्यवंशी को अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते देखा जा सकता है. इसके साथ ही बैकअप ओपनर के तौर पर यशस्वी जायसवाल भी नजर आ सकते हैं.
पिछले बार 2023 में टीम इंडिया ने ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की कप्तानी में गोल्ड मेडल जीता था. ऐसे में इस बार ऋतुराज गायकवाड़ समेत उस विनिंग टीम के 9 खिलाड़ियों को भी संभावित लिस्ट में शामिल किया गया है.
एशियन गेम्स के लिए Team India के संभावित क्रिकेटर्स की लिस्ट
इशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत,अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, अक्षर पटेल, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल, हार्दिक पंड्या, खलील अहमद, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, शाहबाज अहमद, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम, वाशिंगटन सुंदर, यशस्वी जायसवाल और यश ठाकुर.
