Posted inक्रिकेट, न्यूज

2 मैचों में लगातार हिट विकेट होने के बाद साई सुदर्शन ने तोड़ी चुप्पी, कहा “अब मैं कुछ ग्रिप टेक आजमाने वाला हूं…

Sai Sudharsan post match
2 मैचों में लगातार हिट विकेट होने के बाद साई सुदर्शन ने तोड़ी चुप्पी, कहा "अब मैं कुछ ग्रिप टेक आजमाने वाला हूं...
News on WhatsAppJoin Now

Sai Sudharsan: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का दूसरा क्वालीफायर कल रात गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम के बीच खेला गया. जहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 214 रन बनाए, इस दौरान राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बनाए, उन्होंने 96 रनों की पारी खेली.

वैभव सूर्यवंशी की इस पारी पर पानी फेरा शुभमन गिल (Shubman Gill) और साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) की जोड़ी ने, शुभमन गिल ने जहां शतक ठोका, वहीं साई सुदर्शन के बल्ले से शानदार अर्द्धशतक निकला, इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 167 रनों की साझेदारी हुई. इस दौरान सबसे हैरान करने वाला पल वो रहा जब साई सुदर्शन हिट विकेट में अपना विकेट गंवा बैठे.

Sai Sudharsan ने हिट विकेट होने पर तोड़ी चुप्पी

साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) इस आईपीएल में लगातार दूसरी बार हिट विकेट हुए. इसके पहले क्वालीफायर 1 में आरसीबी के खिलाफ भी वो हिट विकेट की वजह से अपना विकेट गंवा बैठे थे, वहीं दूसरे क्वालीफायर में भी साई सुदर्शन ने हिट विकेट होकर अपना विकेट गंवाया. साई सुदर्शन ने अब इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के बाद फाइनल में पहुंचने के बाद साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने कहा कि

“मुझे लगता है कि मुझे कुछ चीजें आजमानी चाहिए. अब मैं कुछ ‘ग्रिप टेक’ आजमाने वाला हूं, बस कुछ गेंदें खेलकर देखूंगा कि कैसा लगता है, लेकिन सच कहूं तो, मेरे पास इस बात का कोई खास जवाब नहीं है कि यह हुआ कैसे. सच में पिछले मैच में गेंद उछलकर स्टंप्स से टकराई थी, लेकिन इस मैंच में मैं इसे सीधे मारना चाहता था.”

शुभमन गिल ने कहा हाथ बाँधने होंगे

साई सुदर्शन के लगातार दूसरे मैच में हिट विकेट होने से सबसे ज्यादा हैरान कप्तान शुभमन गिल हुए. वहीं फाइनल से पहले साई सुदर्शन को चेतावनी देते हुए शुभमन गिल ने कहा कि

“मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी ऐसा कुछ देखा है. किसी ने भी ऐसा कुछ नहीं देखा होगा, दो मैच, लगातार एक के बाद एक. जिस तरह से वह आउट हुए. मैंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा था, जिसमें वह अपने हाथ पर टेप लगा रहे थे. मुझे लगता है कि अगले मैच में मुझे भी वैसा ही करना पड़ेगा.”

ALSO READ: “अगले मैच में हाथ बांध दूंगा…लगातार 2 मैचों में हिट विकेट हुए साई सुदर्शन तो फूटा शुभमन गिल का गुस्सा, फाइनल से पहले दी चेतावनी

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...