भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच आज हरारे में खेला जाने वाला है. भारतीय टीम (Team India) अब इस सीरीज को अपने नाम कर चुकी है. टीम इंडिया ने पहले 2 मैचों में जीत हासिल करके सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है और अब ये सीरीज का अंतिम मैच आज खेला जाने वाला है.
भारतीय टीम इस मैच में न चाहते हुए भी 1 बदलाव करने वाली है, वहीं टीम इंडिया (Team India) में आज 2 बदलाव और देखने को मिलेंगे. भारतीय टीम सीरीज जीतने के बाद अपनी बेंच स्ट्रेंथ चेक करेगी.
अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे की Team India से छुट्टी
तीसरे और अंतिम टी20 मैच से भारतीय टीम (Team India) अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे को बाहर कर सकती है, ये दोनों ही खिलाड़ी अब तक इस सीरीज में प्रभावी नही रहे हैं, इन दोनों खिलाड़ियों ने अब तक कुछ खास नही किया है. ऐसे में इन दोनों को बाहर करने इनकी जगह पर प्रभसिमरन सिंह को डेब्यू का मौका दिया जा सकता है, वहीं शिवम दुबे की जगह सूर्यांश शेडगे को मौका दिया जा सकता है.
सूर्यांश शेडगे ने आयरलैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था, लेकिन इस दौरान उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. ऐसे में उन्हें कांफिडेंस देने के लिए उन्हें तीसरे टी20 मैच में मौका दिया जा सकता है.
प्रिंस यादव की जगह अशोक शर्मा की होगी वापसी
भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने तीसरे टी20 मैच से पहले इस बात की पुष्टि की थी कि प्रिंस यादव तीसरे मैच में टीम इंडिया का हिस्सा नही होंगे, ऐसे में टीम इंडिया अशोक शर्मा को एक बार फिर तीसरे टी20 मैच में शामिल कर सकती है, जिम्बाब्वे के खिलाफ अशोक शर्मा ने पहले मैच में टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया था.
श्रेयस अय्यर ने दूसरा टी20 मैच जीतने के बाद कहा कि
“देखते हैं. हमने अभी तक फैसला नहीं किया है और मैंने कोच से बात भी नहीं की है. दुर्भाग्य से, हमारे एक खिलाड़ी (प्रिंस) को चोट लग गई है, इसलिए कुछ बदलाव हो सकते हैं.”
तीसरे टी20 के लिए Team India की सम्भावित प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, यश ठाकुर, मयंक यादव.
ALSO READ: सिकंदर रजा ने सीरीज हारकर भी जीता 140 करोड़ भारतीयों का दिल, कहा “मुझे लगता है कि वह बहुत….
