भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच कल रात खेला गया, जहां भारतीय टीम (Team India) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और शिवम दुबे (Shivam Dube) की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत 189 रन बनाए. हालांकि बारिश की वजह से इंग्लैंड की टीम (England Cricket Team) बल्लेबाजी नही कर सकी और मैच रद्द हुआ.
वहीं अब दोनों देशों के बीच दूसरा टी20 मैच 4 जुलाई को खेला जाना है. अब इस दूसरे टी20 मैच के लिए भारतीय टीम (Team India) के पूर्व खिलाड़ी दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने अपनी प्लेइंग 11 चुनी है.
दिनेश कार्तिक ने कहा Team India में होगा ये 1 बदलाव
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 मैच में दिनेश कार्तिक का मानना है कि टीम इंडिया (Team India) में 1 बदलाव होगा. पहले टी20 मैच में टीम इंडिया 3 स्पिनरों के साथ उतरी थी, लेकिन दिनेश कार्तिक का मानना है कि दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया सिर्फ 2 स्पिनर और 2 तेज गेंदबाज एवं 2 तेज गेंदबाजी आलराउंडर के साथ उतरने वाली है.
दिनेश कार्तिक का मानना है कि भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर दूसरे टी20 मैच में रवि बिश्नोई या वरुण चक्रवर्ती में से किसी 1 गेंदबाज को मौका दे सकते हैं, वहीं दूसरे की जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को शामिल किया जा सकता है. दिनेश कार्तिक ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी को अभी इंतजार करना होगा. दिनेश कार्तिक का मानना है कि टीम इंडिया, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के साथ ही दूसरे टी20 मैच में उतर सकती है.
दिनेश कार्तिक ने चुनी दूसरे टी20 के लिए Team India की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई/वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह.
इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा.
