Posted inक्रिकेट, न्यूज

सुपर 8 से पहले सूर्यकुमार यादव ने 4 खिलाड़ियों को किया बाहर, नीदरलैंड के खिलाफ बदली टीम इंडिया की प्लेइंग 11

Team India Playing XI
सुपर 8 से पहले सूर्यकुमार यादव ने 4 खिलाड़ियों को किया बाहर, नीदरलैंड के खिलाफ बदली टीम इंडिया की प्लेइंग 11
News on WhatsAppJoin Now

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) अब अगले चरण में पहुंच चूका है. भारतीय टीम (Team India) ने अपने शुरुआती 3 मैचों में नामीबिया, यूएसए और पाकिस्तान को हराकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं अब भारत का सुपर 8 में सामना साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीम से होना है. हालांकि इससे पहले टीम इंडिया (Team India) अपना अंतिम लीग मैच नीदरलैंड से खेलने वाली है.

भारतीय टीम (Team India) कल नीदरलैंड के खिलाफ अंतिम मुकाबला कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है, इसके लिए टीम इंडिया अपने प्लेइंग 11 में 4 बदलाव कर सकती है. आइए जानते हैं भारत की प्लेइंग 11 में किन 11 खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है.

बुमराह, अभिषेक और वरुण को नीदरलैंड के खिलाफ आराम

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया में कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं. अभिषेक शर्मा जो इस टी20 विश्व कप की शुरुआत से ही बीमार हैं, वो पूरी तरह से फिट नही हैं और इसी वजह से जिन 2 मैचों में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का वो हिस्सा थे, वो अपना खाता ही नही खोल सके थे. अब नीदरलैंड के खिलाफ उन्हें आराम दिया जा सकता है.

इसके साथ ही टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सुपर 8 के मैचों से पहले आराम दिया जा सकता है. जसप्रीत बुमराह की जगह पर एक बार फिर अर्शदीप सिंह को मौका दिया जा सकता है.

वहीं टीम इंडिया में तीसरा बदलाव वरुण चक्रवर्ती के रूप में हो सकता है, उन्हें आराम देकर उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया जा सकता है. इसके साथ ही मोहम्मद सिराज भी टीम इंडिया से बाहर रहने वाले हैं.

नीदरलैंड के खिलाफ Team India की संभवित प्लेइंग XI

संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव.

ALSO READ: नीदरलैंड के खिलाफ मैच के लिए बदली टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी, ईशान और अभिषेक नही ये 2 खिलाड़ी करेंगे पारी की शुरुआत

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...