Posted inक्रिकेट, न्यूज

नीदरलैंड के खिलाफ मैच के लिए बदली टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी, ईशान और अभिषेक नही ये 2 खिलाड़ी करेंगे पारी की शुरुआत

Team India Opening Pairs
नीदरलैंड के खिलाफ मैच के लिए बदली टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी, ईशान और अभिषेक नही ये 2 खिलाड़ी करेंगे पारी की शुरुआत
News on WhatsAppJoin Now

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर 8 में भारतीय टीम (Team India) ने अपनी जगह पक्की कर ली है. सुपर 8 में भारतीय टीम का सामना वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका की टीम से होना है. हालांकि इससे पहले टीम इंडिया, नीदरलैंड (Netherlands Cricket Team) के खिलाफ अपना अंतिम लीग मैच खेलने वाली है. भारतीय टीम इस मैच में अपने कई बड़े खिलाड़ियों को आराम दे सकती है.

इसी कड़ी में नीदरलैंड के खिलाफ मैच के लिए भारतीय टीम (Team India) की ओपनिंग जोड़ी में बदलाव हो सकता है. भारत के दोनों ही ओपनर बल्लेबाजों को सुपर 8 से पहले आराम दिया जा सकता है. ऐसे में एक नई जोड़ी पारी की शुरुआत कर सकती है.

ईशान किशन और अभिषेक शर्मा को दिया जा सकता है आराम

भारतीय टीम  (Team India) अब सुपर 8 में पहुंच चुकी है, ऐसे में नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया अपनी बेंच स्ट्रेंथ चेक करने वाली है. भारतीय टीम अपने दोनों ही ओपनर बल्लेबाजों को आराम दे सकती है. भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं, ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें आराम दे सकता है. ईशान किशन पिछले कुछ दिनों में भारत के लिए 8 में से 7 मैच खेल चुके हैं.

वहीं भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अनफिट हैं. उन्हें पाकिस्तान और यूएसए के खिलाफ मैच में प्लेइंग 11 में शामिल किया गया, लेकिन दोनों ही मैचों में वो खाता नही खोल सके. अब टीम इंडिया चाहती है कि सुपर 8 में अभिषेक शर्मा का बल्ला चले. इसी वजह से उन्हें पूरी तरह से फिट होने के लिए नीदरलैंड के खिलाफ पूरी तरह से आराम दिया जा सकता है.

ये 2 खिलाड़ी कर सकते हैं Team India के लिए पारी की शुरुआत

नीदरलैंड के खिलाफ भारत के लिए एक नई ओपनिंग जोड़ी पारी की शुरुआत कर सकती है. भारत (Team India) के लिए इस मैच में संजू सैमसन और वाशिंगटन सुंदर की जोड़ी भारत के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं. वाशिंगटन सुंदर को अभी तक मौका नही मिला है, लेकिन कल नीदरलैंड के खिलाफ उन्हें मौका दिया जा सकता है.

इसके अलावा संजू सैमसन को 1 और मौका दिया जा सकता है, इसके पहले नामीबिया के खिलाफ संजू सैमसन को मौका दिया गया था, जहां संजू सैमसन ने 8 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली थी. संजू सैमसन के बल्ले से 3 छक्के और 1 चौका निकला था. अब एक बार फिर वो नीदरलैंड के खिलाफ मैदान में उतर सकते हैं.

ALSO READ: सुपर 8 के लिए भारत के ग्रुप की 4 टीमें हुईं फाइनल, इन 3 टीमों से होगा टीम इंडिया की भिडंत, देखें पूरा शेड्यूल

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...