Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs ENG: गंभीर और अगरकर के घमंड की वजह से इंग्लैंड में शर्मसार हुआ भारत, 140 करोड़ भारतीयों की श्रेयस ने कटाई नाक

Gautam Gambhir Team India IND vs ENG Ajit
IND vs ENG: गंभीर और अगरकर के घमंड की वजह से इंग्लैंड में शर्मसार हुआ भारत, 140 करोड़ भारतीयों की श्रेयस ने कटाई नाक
News on WhatsAppJoin Now

Team India: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का 5वां और अंतिम मैच आज साउथेम्पटन में खेला गया, जहां भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम (England Cricket Team) ने बेहद शानदार खेल दिखाया और जोस बटलर (Jos Buttler) के शतक एवं कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) की 95 रनों की पारी के बदौलत 257 रन बनाए.

भारतीय टीम (Team India) जब इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो आज पहली बार टीम इंडिया बल्लेबाजी में लय में दिखी और पहली बार इस सीरीज में 200 रनों के आंकड़े को पार कर सकी. हालांकि अंत में टीम इंडिया (Team India) को इस मुकाबले में 56 रनी के विशाल स्कोर से शिकस्त का सामना करना पड़ा.

जोस बटलर और हैरी ब्रूक की बदौलत इंग्लैंड ने लगाया रनों का अंबार

इंग्लैंड की टीम जब बल्लेबाजी के लिए आई तो पहला झटका प्रसिद्ध कृष्णा ने फिल साल्ट को आउट करके दिया, लेकिन इसके बाद जोस बटलर और हैरी ब्रूक के बीच दूसरे विकेट के लिए 233 रनों की साझेदारी हुई. इस दौरान जोस बटलर ने 64 गेंदों में 12 चौके और 8 छक्के की मदद से 131 रन बनाए, वहीं दूसरी ओर हैरी ब्रूक ने 45 गेंदों में 4 चौके और 8 छक्के की मदद से 95 रनों की पारी खेली.

शिवम दुबे को सिर्फ 1 ओवर गेंदबाजी करने का मौका मिला, 19वें ओवर में उन्होंने 2 बल्लेबाजों को लगातार 2 गेंदों पर पवेलियन की राह दिखाई, इस दौरान जैकब बेथल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. वहीं विल जैक्स ने 2 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 7 रन बनाए. शिवम दुबे ने अपने 1 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट झटका और भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे.

Team India ने आज बनाए रन लेकिन नही जीत सकी टीम इंडिया

भारतीय टीम (Team India) जब बल्लेबाजी के लिए आई तो अभिषेक शर्मा आज भी 5 गेंदों में सिर्फ 3 रन बनाकर चलते बने. वहीं दूसरे ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 14 गेंदों में 27 रन बनाए, वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने 16 गेंदों में 4 चौके की मदद से 28 रनों की पारी खेली. आज ईशान किशन के बल्ले से रन निकला और उन्होंने अर्द्धशतक लगाया. ईशान किशन ने 35 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 56 रनों की पारी खेली.

इसके बाद आए नए बल्लेबाज तिलक वर्मा ने शिवम दुबे के साथ टीम इंडिया की पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन तब तक मैच भारत के हाथ से निकल चूका था. तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 53 रन बनाए, वहीं शिवम दुबे 10 गेंदों में 2 चौके की मदद से 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. भारतीय टीम को इस मुकाबले में 56 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

गौतम गंभीर और अजीत अगरकर का घमंड ले डूबा Team India को

भारतीय कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का घमंड विश्व विजेता टीम इंडिया को ले डूबा. गौतम गंभीर और  अजीत अगरकर ने विश्व कप जीतने के बाद पूरी टीम बदल दी, टीम में वैभव सूर्यवंशी, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका मिला. वहीं आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद सिराज को बाहर कर दिया गया.

वहीं रजत पाटीदार, देवदत्त पड्डीकल और क्रुनाल पंड्या जैसे खिलाड़ियों को मौका नही दिया गया. भारत ने ऐसी स्पिन गेंदबाजी चुनी, जिसके सामने इंग्लैंड ने जमकर रन बटोरे, वहीं भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड के स्पिनरों के सामने बेबस नजर आए.

ALSO READ: श्रेयस अय्यर ने बताई वैभव सूर्यवंशी को 5वें टी20 मैच से बाहर करने की वजह, कहा “अब तक इस सीरीज़ में…

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...