भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का 5वां मैच आज साउथेम्पटन में खेला जा रहा है, भारत (Team India) और इंग्लैंड के बीच खेले गए अब तक के 4 मैचों में से पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ, लेकिन उसके बाद इंग्लैंड (England Cricket Team) ने एकतरफा मुकाबलों में लगातार भारत को शिकस्त दी है. दूसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया.
वहीं तीसरे मैच में इंग्लैंड ने टीम इंडिया (Team India) को 125 रनों से शिकस्त दी, जबकि चौथे मैच में 9 विकेट से भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा, आज इस सीरीज का 5वां और अंतिम मैच खेला जा रहा है. भारतीय टीम (Team India) ने आज फिर टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
Team India में आज के मैच के लिए हुए 2 बदलाव
भारतीय टीम (Team India) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने आज के मैच के लिए प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किया है. पहले उन्होंने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को बाहर करके उनकी जगह पर संजू सैमसन (Sanju Samson) को टीम इंडिया में शामिल किया है. इसके साथ ही उन्होंने वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को बाहर करके उनकी जगह पर सूर्यांश शेडगे (Suryansh Shedge) को प्लेइंग 11 में शामिल किया है.
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने 5वें टी20 मैच से वैभव और वाशिंगटन सुंदर को बाहर करने की वजह बताते हुए कहा कि
“हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे. विकेट में ज़्यादा बदलाव नहीं होगा. हमने इस सीरीज़ में सब कुछ देखा है, हम चुनौती के लिए तैयार हैं. मैं बस यही चाहता हूँ कि खिलाड़ी मज़बूत सोच रखें, न कि निराश हों. हमें अभी पर ध्यान देना चाहिए और जो हो चुका है, उसके बारे में सोचना बंद करना चाहिए. हमारी टीम में दो बदलाव हैं. वॉशिंगटन की जगह शेडगे और सूर्यवंशी की जगह संजू आए हैं.”
5वें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग XI
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, सूर्यांश शेडगे
5वें टी20 मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.
