महिला एशिया कप 2026 (Asia Cup 2026) में आज भारतीय टीम (Team India) का सामना चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) से हुआ. भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले में पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना (Fatima Sana) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम सिर्फ 55 रनों पर आलआउट हो गई.
इसके बाद जब भारतीय टीम (Team India) बल्लेबाजी के लिए आई तो 27 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिया, लेकिन हरमनप्रीत कौर और दीप्ती शर्मा ने भारत को 7 विकेट से जीत दिलाई.
Team India को लगे 2 शुरुआती झटके
भारतीय टीम (Team India) जब बल्लेबाजी के लिए आई तो तेज शुरुआत की, शेफाली वर्मा ने सिर्फ 6 गेंदों का सामना किया और 12 रनों की पारी खेलकर पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना का शिकार बनीं, वहीं अपना चौथा टी20 मैच खेल रही प्रतिका रावत भी सिर्फ 1 चौका लगाकर पवेलियन लौट गईं.
इसके बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्मृति मंधाना के साथ पारी को संभालने की कोशिस की, लेकिन स्मृति मंधाना 9 रन बनाकर चलती बनी, इसके बाद दीप्ती शर्मा आईं और उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर भारत को जीत दिलाई. भारतीय कप्तान ने अंतिम 2 गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाया, हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 18 रन बनाए, जबकि दीप्ती शर्मा ने 12 रनों की नाबाद पारी खेली.
पाकिस्तान ने टेके भारत के सामने घुटने
पाकिस्तान की टीम जब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो दोनों ओपनर बल्लेबाज ही 10 रनों का आंकड़ा पार कर सके, मुनीबा अली ने 13 रन बनाए, तो शवाल जुल्फिकार ने 14 रनों की पारी खेली, इसके बाद पाकिस्तान का कोई दूसरा बल्लेबाज 10 रनों के आंकड़े को नही छू सका और पूरी पाकिस्तान की टीम सिर्फ 55 रनों पर आलआउट हो गई.
भारत (Team India) के लिए श्री चरणी और प्रेमा रावत ने 3-3 विकेट झटके. वहीं दीप्ती शर्मा ने 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, जबकि शेफाली वर्मा ने पहला विकेट लेकर भारत को शुरुआत दिलाई थी.
ALSO READ: दिलीप ट्रॉफी फाइनल के लिए ईशान किशन ने चुनी मजबूत प्लेइंग 11, टीम इंडिया के 5 मैच विनर को किया शामिल
