Posted inक्रिकेट, न्यूज

दिलीप ट्रॉफी फाइनल के लिए ईशान किशन ने चुनी मजबूत प्लेइंग 11, टीम इंडिया के 5 मैच विनर को किया शामिल

Duleep Trophy Final East Zone
दिलीप ट्रॉफी फाइनल के लिए ईशान किशन ने चुनी मजबूत प्लेइंग 11, टीम इंडिया के 5 मैच विनर को किया शामिल
News on WhatsAppJoin Now

दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल (Duleep Trophy 2026 Final) मुकाबला 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन (East Zone vs South Zone) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों में कई बड़े नाम मौजूद हैं, लेकिन ईस्ट जोन की टीम में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की मौजूदगी मुकाबले को खास बना रही है।

वैभव सूर्यवंशी के साथ अभिमन्यु ईश्वरन करेंगे Duleep Trophy में पारी की शुरुआत

दिलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) फाइनल में ईस्ट जोन की संभावित प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी के साथ अभिमन्यु ईश्वरन पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं। वैभव ने टूर्नामेंट में अपने आक्रामक अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। सेमीफाइनल में भी उन्होंने अहम योगदान दिया था और अब फाइनल में उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

मध्यक्रम में कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, कप्तान एवं विकेटकीपर ईशान किशन और विराट सिंह जैसे खिलाड़ियों को मौका मिलने की संभावना है। ईशान ने सेमीफाइनल में दबाव के बीच नाबाद 39 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार पर होगी बड़ी जिम्मेदारी

गेंदबाजी विभाग में सबसे बड़ा नाम मोहम्मद शमी का है। शमी के साथ मुकेश कुमार ईस्ट जोन के तेज आक्रमण को धार देंगे। सेमीफाइनल में शमी और मुकेश ने मिलकर टीम की जीत की नींव रखी थी। शमी के प्रदर्शन पर कप्तान ईशान किशन भी भरोसा जता चुके हैं।

ऐसे में फाइनल में ईस्ट जोन की नजर जहां खिताब जीतने पर होगी, वहीं क्रिकेट फैंस की नजरें खास तौर पर वैभव की बल्लेबाजी और शमी की गेंदबाजी पर टिकी रहेंगी।

Duleep Trophy फाइनल के लिए ईस्ट जोन टीम की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिमन्यु ईश्वरन, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), विराट सिंह, शाहबाज अहमद, अनुकूल रॉय, अभिजीत के सरकार, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार.

ALSO READ: IND vs PAK: प्रेमा रावत और श्री चरणी के सामने पाकिस्तान ने टेके घुटने बनाया 89 सालों का सबसे छोटा स्कोर

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...