भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच आज एशिया कप 2026 (Asia Cup 2026) का 9वां मैच खेला जा रहा है. पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) की कप्तान फातिमा सना (Fatima Sana) ने इस मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम (Team India) ने हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी में पहली ही पारी में कमाल का खेल दिखाया और पहले 4 ओवर में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की.
पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीम ने आज अपना सबसे कम टी20 स्कोर बनाया, पाकिस्तान की पूरी टीम टीम इंडिया के सामने सिर्फ 55 रनों पर आलआउट हो गई है. इससे पहले पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सामने 2023 में 56 रन बनाए थे, जबकि टी20 का सबसे छोटा स्कोर 54 रनों का है.
IND vs PAK: पाकिस्तान ने शानदार शुरुआत के बाद गंवाया लय
पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो पहले 4 ओवरों में तेजी से रन बनाया. पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत करने आई मुनीबा अली और शवाल जुल्फिकार ने किया. पहले 4 ओवरों में दोनों ने तेजी से 22 रन बनाए, इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गेंदबाजी के लिए शेफाली वर्मा को बुलाया और उन्होंने मुनीबा अली को आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई.
टीम इंडिया ने इसके बाद पाकिस्तान को इससे उबरने नही दिया, पहले श्री चरणी ने अपने 2 ओवरों में 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई, वहीं दीप्ती शर्मा और प्रेमा रावत ने अपने पहले 2 ओवरों में 1-1 बल्लेबाजों को आउट किया.
भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पुरे मैच में पकड़ बनाए रखी, दोनों ही ओपनर बल्लेबाजों के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज 10 रनों के आंकड़े को नही छू सका. टुबा हसन 9 रन बनाने वाली तीसरी सबसे सफल पाकिस्तानी बल्लेबाज रहीं. पाकिस्तान की टीम सिर्फ 55 रनों पर आलआउट हो गई, पाकिस्तान का ये सबसे कम टोटल है.
भारत के लिए प्रेमा रावत और श्री चरणी ने 3-3 विकेट झटके, वहीं दीप्ती शर्मा ने 2 और शेफाली वर्मा ने 1 विकेट झटका.
IND vs PAK: एशिया कप फाइनल के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन)
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़.
पाकिस्तान महिला (प्लेइंग इलेवन)
मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एयमान फातिमा, तुबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल.
