Posted inक्रिकेट, न्यूज

केएल राहुल नही होंगे फाइनल का हिस्सा, तिलक वर्मा, सिराज और पडिक्कल समेत इन खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में मौका

Duleep Trophy Final South Zone
केएल राहुल नही होंगे फाइनल का हिस्सा, तिलक वर्मा, सिराज और पडिक्कल समेत इन खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में मौका
News on WhatsAppJoin Now

 South Zone Playing XI: दलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy 2026 Final) का फाइनल मुकाबला अब और भी रोमांचक होने वाला है। खिताबी मुकाबले में ईस्ट जोन और साउथ जोन (East Zone vs South Zone) आमने-सामने होंगे, लेकिन मैच से पहले साउथ जोन को एक बड़ा झटका लगा है। अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल फाइनल मुकाबले में हिस्सा नहीं लेंगे। वहीं, देवदत्त पडिक्कल और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी से साउथ जोन की टीम को मजबूती मिली है।

केएल राहुल नही होंगे फाइनल में South Zone का हिस्सा

साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने पुष्टि की है कि केएल राहुल फाइनल में नहीं खेलेंगे। राहुल को दलीप ट्रॉफी के फाइनल में उतरने के लिए कहा गया था, लेकिन अब वह इस मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में साउथ जोन की बल्लेबाजी में उनकी कमी जरूर महसूस हो सकती है।

हालांकि टीम के पास देवदत्त पडिक्कल और खुद कप्तान तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं। पडिक्कल हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ भारत की ओर से प्रभावी प्रदर्शन कर चुके हैं और अब घरेलू क्रिकेट में अपनी लय बरकरार रखने की कोशिश करेंगे।

मोहम्मद सिराज पर होगी फैंस की नजरें

साउथ जोन के लिए मोहम्मद सिराज की वापसी भी अहम होगी। फाइनल उनके लिए अपनी गेंदबाजी की लय हासिल करने का अच्छा मौका माना जा रहा है। दूसरी ओर, ईस्ट जोन के पास मोहम्मद शमी जैसा अनुभवी तेज गेंदबाज है, जिससे दोनों टीमों के पेस अटैक के बीच भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

दिलीप ट्रॉफी फाइनल के लिए साउथ जोन टीम की संभावित प्लेइंग 11 

रिकी भुई, नारायण जगदीशन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, मोहम्मद सिराज, तनय त्यागराजन, विदवथ कावेरप्पा, एमडी निधीश।

ALSO READ: मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी पर ईशान किशन ने तोड़ी चुप्पी, कहा “उनमे अभी भी काफी भूख है…

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...