बीते दिन 20 जून को IND vs AFG के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का लास्ट मैच खेला गया, जिसमें भारतीय टीम (Team India) के सभी खिलाड़ियों ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है। इस पूरी सीरीज में भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने सीरीज को जीतने के लिए काफी ज्यादा मेहनत की और कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) को वनडे फॉर्मेट की पहली जीत दिलाई।
इस सीरीज के बाद भारतीय टीम (Team India) को इंग्लैंड के लिए रवाना होना है, जहां टीम इंग्लैंड (England Cricket Team) के साथ टी20 के अलावा वनडे सीरीज भी खेलते नजर आने वाली है, लेकिन इससे पहले यह खबर सामने आ रही है कि इस सीरीज के बाद भारतीय टीम को 4 बड़े मैच विनर खिलाड़ी मिल गए हैं। जो कि इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ साल 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप (ICC World Cup 2027) का भी हिस्सा बनने वाले हैं। तो आइए हम आपको इन चारों खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देते हैं।
पहले नंबर पर हैं Team India के कप्तान शुभमन गिल
वर्ल्ड कप 2027 के लिए जो 4 मैच विनर खिलाड़ियों को चुना गया है, उसमें सबसे पहला नाम भारतीय टीम (Team India) के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल का आता है। जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई सीरीज में काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाया है। बता दें कि सीरीज के दूसरे मैच में शुभमन गिल ने 152 रनों की विस्फोटक बल्लेबाजी करके सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा था।
कप्तान शुभमन गिल के इस प्रदर्शन के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी दिया गया है। शुभमन गिल वर्ल्ड कप 2027 में टीम के लिए काफी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आ सकते हैं। इसी के साथ वह टीम के लिए बेहतरीन खिलाड़ी भी साबित हो सकते हैं।
दूसरे नंबर पर हैं विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन
मैच विनर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर जिस खिलाड़ी का नाम है वह विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) हैं। जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ काफी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है। इसलिए खिलाड़ी को इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए भी टीम में चुना गया है।
ईशान किशन ने भी अफगानिस्तान के गेंदबाजों को धूल चटा दी थी। ईशान किशन ने दूसरे मैच में 125 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी, जो कि आगे भी भारतीय टीम (Team India) को चाहिए।
इन 2 गेंदबाजो ने पक्की की Team India में जगह
मैच विनर की लिस्ट में दो गेंदबाजों का भी नाम शामिल है, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया था। इसमें पहला नाम पंजाब के गेंदबाज गुरनूर बरार का नाम शामिल है। जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली है।
इन 3 मैचों में गुरनूर ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए अपने नाम कुल 7 विकेट किए, और भारतीय टीम (Team India) के चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। उनके इस प्रदर्शन के बाद उनका नाम मैन विनर खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गया है। वर्ल्ड कप 2027 के लिए गुरनूर को भारतीय टीम में शामिल किए जाने पर विचार भी किया जा रहा है।
आखिरी नंबर पर हैं प्रसिद्ध कृष्णा
मैच विनर की लिस्ट में आखिरी नाम जिसका है वो हैं प्रसिद्ध कृष्णा जो कि अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन दिखाने में सफल रहे थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में कुल 2 मैच खेले, जिसमें खिलाड़ी ने अपने नाम कुल 5 विकेट किए।
यह चार खिलाड़ी साल 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किए जा सकते हैं। लेकिन अभी इस बात का BCCI के द्वारा आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
