भारतीय टीम (Team India) अभी अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) के खिलाफ टेस्ट और उसके बाद वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त है. उसके बाद भारतीय टीम को आयरलैंड (IND vs IRE) और इंग्लैंड (IND vs ENG) के दौरे पर जाना है. आयरलैंड (Ireland Cricket Team) दौरे पर भारतीय टीम को 2 टी20 और इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इन दोनों सीरीज में टीम इंडिया एक ही टीम के साथ उतर सकती है.
आईपीएल 2026 (IPL 2026) में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की किस्मत इस सीरीज से खुल सकती है और दोनों ही खिलाड़ियों को टीम इंडिया (Team India) में मौका दिया जा सकता है. आइए जानते हैं भारतीय टीम (Team India) किन खिलाड़ियों को मौका दे सकती है.
श्रेयस कप्तान तो तिलक वर्मा को उपकप्तानी
भारतीय टीम (Team India) के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को कप्तानी से हटा दिया गया है, उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया (Team India) का नया कप्तान चुना गया है. वहीं तिलक वर्मा (Tilak Varma) को टीम इंडिया की उपकप्तानी सौंपी जा सकती है. इसके अलावा रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय टीम को एशिया कप 2025 और आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 जीताने वाले सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया से बाहर किया जा सकता है.
वहीं आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी और रजत पाटीदार को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है, ये दोनों ही खिलाड़ी 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के लिए डेब्यू करते नजर आ सकते हैं.
हार्दिक पंड्या और हर्षित राणा होंगे बाहर, इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री
भारतीय टीम के आलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंडया को टी20 सीरीज से अब बाहर रखा जा सकता है, भारत को अगले साल आईसीसी विश्व कप 2027 खेलना है और इसके लिए हार्दिक पंड्या का फिट रहना बेहद जरूरी है, इसी वजह से हार्दिक पंड्या अब भारत के लिए टी20 फ़ॉर्मेट में कम ही खेलते नजर आने वाले हैं.
वहीं टी20 विश्व कप 2026 से पहले चोटिल हुए हर्षित राणा अभी तक फिट नही हो सके हैं, ऐसे में उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दिया जा सकता है, जबकि लखनऊ सुपर जायंटस के लिए शानदार गेंदबाजी करने वाले प्रिंस यादव भी पहली बार टीम इंडिया की जर्सी में नजर आ सकते हैं.
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए Team India का सम्भावित स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रजत पाटीदार, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, नितीश रेड्डी, रिंकू सिंह, प्रिंस यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.
ALSO READ: ऋषभ पंत से क्यों छिनी गई टीम इंडिया की उपकप्तानी? कोच गौतम गंभीर ने दिया बेबाक जवाब
