आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में आज भारतीय टीम (Team India) का सामना यूएसए (USA) की टीम से हुआ. भारतीय टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा. भारतीय टीम ने बेहद खराब बल्लेबाजी की, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अकेले भारतीय पारी को संभाला. सूर्यकुमार यादव के 49 गेंदों की बदौलत 84 रन बनाए. भारतीय टीम (Team India) इसके बदौलत 20 ओवरों में 161 रन बना सकी.
इसके बाद जब भारतीय टीम (Team India) ने लक्ष्य का बचाव शानदार तरीके से किया. यूएसए की टीम 132 रन बनाने में सफल रही. यूएसए की टीम को भारत ने 29 रनों से हराकर पॉइंट टेबल के टॉप पर कब्जा कर लिया है.
अकेले अंत तक लड़ते रहे सूर्यकुमार यादव
भारतीय टीम (Team India) जब बल्लेबाजी करने उतरी तो अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसके बाद तिलक वर्मा और ईशान किशन के बीच साझेदारी हुई, इन दोनों के बीच 37 रनों की साझेदारी हुई. ईशान किशन 20 तो तिलक वर्मा 25 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इन दोनों के आउट होते ही भारतीय टीम लड़खड़ा गई.
शिवम दुबे खाता ही नही खोल सके, वहीं रिंकू सिंह ने 6 और हार्दिक पंड्या ने सिर्फ 5 रन बनाए, लेकिन एक छोर से सूर्यकुमार यादव खड़े रहे. अक्षर पटेल ने उनका साथ दिया और उन्होंने 14 रन बनाए, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने 10 चौके और 4 छक्के की बदौलत 49 गेंदों में 84 रन बनाए और भारतीय टीम 20 ओवरों में 161 रन बनाने में सफल रही.
यूएसए के लिए वैन शाल्विक ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके, वहीं हरमीत सिंह को 2 विकेट मिले, जबकि अली खान और मोहम्मद मोहसिन को 1-1 विकेट मिले.
Team India के गेंदबाजों के सामने नही टिक सकी यूएसए
यूएसए की टीम जब बल्लेबाजी के लिए आई तो शुरुआती 3 बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए. इसके बाद मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति ने यूएसए की पारी को संभाला. इन दोनों के बीच 58 रनों की साझेदारी हुई. मिलिंद कुमार 34 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए वहीं संजय ने 37 रनों की पारी खेली. इसके बाद यूएसए की टीम ने खराब बल्लेबाजी की.
शुभम अंत तक टिके रहे लेकिन दूसरे छोर से साथ न मिलने की वजह से यूएसए की टीम 8 विकेट गंवाकर 132 रन बनाने में सफल रही, मोहम्मद सिरान ने अंतिम गेंद पर शुभम को एलबीडब्ल्यू किया. शुभम ने 22 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 37 रन बनाए.
भारत (Team India) के लिए मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके, वहीं अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 1 विकेट अपने नाम किया.
