Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs AFG: रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया से बाहर करना चाहते थे गंभीर, अब दोनों ने सिर्फ 29 ओवरों में भारत को दिलाई 9 विकेट से जीत

Gautam Gambhir IND vs AFG Team India
IND vs AFG: रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया से बाहर करना चाहते थे गंभीर, अब दोनों ने सिर्फ 29 ओवरों में भारत को दिलाई 9 विकेट से जीत
News on WhatsAppJoin Now

Team India: भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच आज 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच आज  चेन्नई में खेला गया. टॉस जीतकर अफगानिस्तान की टीम (Afghanistan National Cricket Team) ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) ने शानदार शतक जड़ा और 44.2 ओवरों में 218 रन बनाए.

इसके जवाब में भारतीय टीम (Team India) ने रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल (Rohit Sharma and Yashasvi Jaiswal) की विस्फोटक पारी की बदौलत 28.4 ओवरों में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. भारतीय टीम (Team India) ने इस मैच को 9 विकेट से अपने नाम किया. इसी के साथ भारत ने 3-0 से सीरीज अपने नाम किया.

हशमतुल्लाह शाहिदी और अज़मतुल्लाह उमरजई के अलावा बाकि बल्लेबाज रहे फ्लॉप

अफगानिस्तान की टीम जब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो रहमानुल्लाह गुरबाज 5, इब्राहिम जादरान 11 एवं रहमत शाह 5 रन बनाकर चले बने, वहीं डारविश रसूली ने 1 रन बनाया, 36 रनों पर अफगानिस्तान की टीम 4 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन इसके बाद हशमतुल्लाह शाहिदी और अज़मतुल्लाह उमरजई ने एक साझेदारी बनाई.

इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 105 रनों की साझेदारी हुई, इस दौरान अज़मतुल्लाह उमरजई 56 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद आए नए बल्लेबाज मोहम्मद नबी और हशमतुल्लाह शाहिदी के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई, मोहम्मद नबी ने 20 रन बनाए, वहीं उनके आउट होने के बाद विकेट का सिलसिला फिर शुरू हुआ. राशिद खान ने 5, अल्लाह गजनफर और जिआ उर रहमान ने 1-1 रन बनाए, वहीं फरीद अहमद मलिक अपना खाता तक नही खोल सके, विकेट के गिरते सिलसिले के बीच अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने अपना शतक पूरा किया.

हशमतुल्लाह शाहिदी ने 131 गेंदों में 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 102 रन बनाए. 45वें ओवर की दूसरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई. भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वहीं गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे को 1-1 विकेट मिले.

यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की बदौलत Team India ने 29वें ओवर में मैच किया अपने नाम

भारतीय टीम (Team India) ने इस मैच को जल्दी ही खत्म कर दिया. यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 170 रनों की साझेदारी की, इस दौरान रोहित शर्मा थोड़े दुर्भाग्यशाली रहे वो 79 रन बनाकर मोहम्मद नबी का शिकार बने, वहीं इसके बाद श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए आए और 20 रन बनाए. रोहित शर्मा ने अपनी पारी में 9 चौके और 3 छक्के जड़े.

वहीं दूसरे छोर से यशस्वी जायसवाल ने तूफानी शतक जड़ा. यशस्वी जायसवाल ने 14 चौके और 3 छक्के की मदद से 110 रन बनाए और नाबाद रहे, वहीं श्रेयस अय्यर ने 19 गेंदों में 2 छक्के की मदद से 20 रन बनाए.

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल को Team India से बाहर करना चाहता था टीम मैनेजमेंट

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल दोनों को भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने वाली थी, इन दोनों खिलाड़ियों के बल्ले से पिछले मैच में रन नही आया था, वहीं ईशान किशन और शुभमन गिल ने हाल ही में रन बनाए थे, वहीं विराट कोहली के आने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि शुभमन गिल और ईशान किशन ही पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे.

वहीं रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता था, लेकिन अब इन दोनों खिलाड़ियों ने कोच गौतम गंभीर की मुसीबत बढ़ा दी है.

ALSO READ: IND vs AFG: तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में 3 तो अफगानिस्तान टीम में हुए 4 बदलाव, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...