Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs AFG: तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में 3 तो अफगानिस्तान टीम में हुए 4 बदलाव, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs AFG Team India Toss 3rd ODI
IND vs AFG: तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में 3 तो अफगानिस्तान टीम में हुए 4 बदलाव, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
News on WhatsAppJoin Now

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच आज चेन्नई के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है. भारतीय टीम (Team India) इस मुकाबले से पहले दोनों वनडे मैचों में जीत हासिल कर चुकी है और ऐसे में भारतीय टीम के लिए ये मुकाबला सिर्फ औपचारिकता मात्र है, वहीं अफगानिस्तान की टीम (Afghanistan National Cricket Team) इस मैच को जीतकर अपनी इज्जत बचाने के लिए मैदान में उतर रही है.

भारतीय टीम (IND vs AFG) आज के मैच में कई बदलाव के साथ उतर रही है, वहीं अफगानिस्तान की टीम ने आज के मैच के लिए 4 बड़े बदलाव किए हैं. आइए जानते हैं किन 11 खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मौका दिया है.

IND vs AFG: भारतीय कप्तान शुभमन गिल और हशमतुल्लाह शहीदी ने कही ये बात

टॉस जीतने के बाद भारतीय(IND vs AFG) कप्तान शुभमन गिल ने टीम इंडिया में बदलाव को लेकर बात करते हुए कहा कि

“पिच बहुत अच्छी लग रही है. मैं भी पहले बैटिंग ही करता. पिछले मैच में काफी गर्मी थी और यहाँ भी हालात वैसे ही रहने वाले हैं. हमें बस उन एरियाज़ पर लगातार अच्छा खेलना है, जिन पर हम ध्यान दे रहे हैं. चेज़िंग एक ऐसी चीज़ है जिसमें हम अभी तक सफल नहीं हो पाए हैं. टीम में तीन बदलाव हैं. प्रसिद्ध, हर्ष और नितीश रेड्डी की वापसी हुई है.”

वहीं अफगानिस्तान (IND vs AFG) की कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी ने अपनी प्लेइंग 11 में 4 बदलाव किए हैं और इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“हम आज पहले बैटिंग करना चाहते हैं. भारत में इस महीने हमेशा गर्मी रहती है. विकेट भी अच्छा लग रहा है. यह सूखा और सख्त है. उम्मीद है कि बैटिंग में हमें अच्छी शुरुआत मिलेगी. पिछले दो मैचों में हमसे कुछ गलतियां हुईं और हम उस तरह नहीं खेल पाए जैसा पहले खेलते रहे हैं. उम्मीद है कि आज हम वापसी करेंगे, अच्छी पार्टनरशिप करेंगे और सही जगहों पर बॉलिंग करेंगे. चार बदलाव किए गए हैं. नबी वापस आ गए हैं, अज़मत खेल रहे हैं. (अपनी हथेली पर लिखे नोट्स देखते हुए) ज़िया-उर-रहमान और फरीद मलिक भी टीम में हैं.”

IND vs AFG तीसरे वनडे के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक.

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव.

ALSO READ: गिल और अर्शदीप को आराम, कुलदीप की छुट्टी, रोहित नही ये खिलाड़ी होगा कप्तान, तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 आई सामने!

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...