Posted inक्रिकेट, न्यूज

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शमी का टूटा सपना, भारत को मिला नया वनडे कप्तान और उपकप्तान

IND vs NZ Team India BCCI ODI
न्यूजीलैंड दौरे के लिए Team India का ऐलान, शमी का टूटा सपना, भारत को मिला नया वनडे कप्तान और उपकप्तान
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम (Team India) की घोषणा कर दी है। इस दौरे पर टीम इंडिया (Team India) पांच मैचों की वनडे सीरीज और दो टेस्ट मैच खेलेगी। वनडे सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने दो अलग-अलग स्क्वॉड घोषित किए हैं। भारत और न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) के बीच होने वाली इस सीरीज के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने वनडे सीरीज के लिए 2 अलग-अलग कप्तान का ऐलान किया है।

इसके साथ ही बीसीसीआई (BCCI) ने कुछ खिलाड़ियों को पहली बार इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया है। आइए जानते हैं किन खिलाड़ियो को कप्तान बनाया गया है और किन्हें मौका दिया गया है।

श्रेयस अय्यर की वापसी, ईशान किशन को मिली Team India में बड़ी जिम्मेदारी

वनडे टीम में श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, सीरीज के चौथे और पांचवें मुकाबले में वह कप्तान की भूमिका निभाएंगे। इन दोनों मैचों में विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन उपकप्तान होंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी वनडे टीम का हिस्सा हैं।

पहले तीन वनडे के लिए टीम में केएल राहुल, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को शामिल किया गया है। युवा खिलाड़ियों अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़ और नमन धीर को भी मौका मिला है। प्रसिद्ध कृष्णा का चयन फिटनेस मंजूरी पर निर्भर करेगा।

पहले तीन वनडे का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर ब्रार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा (फिटनेस क्लियरेंस के अधीन) और कुलदीप यादव.

चौथे और पांचवें वनडे के लिए Team India का स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर ब्रार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव.

कब और कहां होंगे मुकाबले?

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा. दूसरा वनडे 7 नवंबर को वेलिंगटन, तीसरा 10 नवंबर को हैमिल्टन, चौथा 13 नवंबर और पांचवां 15 नवंबर को माउंट मौंगानुई में होगा. सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होने निर्धारित हैं.

वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमें टेस्ट प्रारूप में आमने-सामने होंगी. पहला टेस्ट 19 नवंबर से वेलिंगटन और दूसरा 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. यह दौरा भारतीय टीम (Team India) के लिए युवा खिलाड़ियों को परखने और आगामी बड़े टूर्नामेंटों की तैयारी के लिहाज से अहम होगा.

ALSO READ: शिक्षा से हुनर तक, बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में योगी सरकार की नई पहल

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...