भारतीय टीम (Team India), इंग्लैंड (England Cricket Team) दौरा समाप्त करने के बाद अब 23 जुलाई से जिम्बाब्वे (Zimbabwe National Cricket Team) के खिलाफ 3 मैचों की t20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की है। अब इस सीरीज का दूसरा मैच 25 जुलाई को खेला जाने वाला है, जिसके लिए भारतीय टीम (Team India) तैयारी करती हुई नजर आ रही है।
वहीं पहले मैच में हार मिलने के बाद जिम्बाब्वे की टीम सीरीज में वापसी करने के उद्देश्य से मैदान में उतरे वाली होगी। इसलिए भारतीय टीम (Team India) के सभी खिलाड़ियों को दूसरे मैच में पहले से ज्यादा बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने की जरुरत पड़ने वाली है। हाल ही में इस सीरीज के दूसरे मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है, तो आइए आपको भी इसके बारे में जानकारी देते हैं।
दूसरे T20 के लिए Team India में हो सकता है बदलाव
भारतीय टीम (Team India) का बीता प्रदर्शन काफी ज्यादा निराशाजनक देखने को मिला है, लेकिन अब वह इस सीरीज में अपने पूराने अंदाज में देखने को मिल रही है। दूसरे मैच के लिए कप्तान टीम में विस्फोटक और आक्रामक बल्लेबाजों को मैदान में भेजने का विचार बना रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए भारतीय टीम में पहले नबंर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा और तीसरे नंबर पर युवा बल्लेबाजज वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया है। जो कि दूसरे मुकाबले में टीम के लिए आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं।
संजू सैमसन और वाशिंगटन सुंदर को नहीं मिला मौका
भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबले में खेलने का मौका दिया गया था, जिसमें खिलाड़ी ने एक अच्छी पारी खेली थी, लेकिन अब जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे t20 मुकाबले के लिए संजू सैमसन को टीम से बाहर रहने का विचार बनाया गया है और उनके स्थान पर टीम में प्रिंस यादव को टीम में मौका दिया गया है।
वहीं वाशिंगटन सुंदर भी इस सीरीज मेम अपनी चोट के कारण भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं। इन खिलाड़ियों के टीम से बाहर होने के बाद भी टीम ने सीरीज के पहले मुकाबले में काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ Team India
जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल हुए खिलाड़ियों की बात करें तो उसमें श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, आशोक शर्मा, मयंक यादव, रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।
