Posted inक्रिकेट, न्यूज

भुवनेश्वर कुमार और शमी के साथ ऋषभ पंत की वापसी, विश्व कप 2027 के लिए रवि शास्त्री ने किया टीम इंडिया का चुनाव

Team India Ravi Shastri BCCI
भुवनेश्वर कुमार और शमी के साथ ऋषभ पंत की वापसी, विश्व कप 2027 के लिए रवि शास्त्री ने किया टीम इंडिया का चुनाव
News on WhatsAppJoin Now

SENA देशों में भारतीय टीम (Team India) का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में कुछ खास नही रहा है. 10 वनडे सीरीज में टीम इंडिया सिर्फ 2 सीरीज में ही जीत हासिल कर सकी है, वहीं 8 में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा है. भारत को अब अगले 1 सालों में साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) में जाकर आईसीसी विश्व कप 2027 (ICC ODI World Cup 2027) खेलना है.

बीसीसीआई (BCCI) अभी भी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की कोचिंग में एक फाइनल टीम नही बना सकी है. विराट कोहली और रोहित शर्मा (Virat Kohli and Rohit Sharma) के भी खेलने पर संदेह बना हुआ है, लेकिन भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने आईसीसी विश्व कप 2027 (ICC ODI World Cup 2027) के लिए टीम इंडिया (Team India) का चुनाव किया है. आइए जानते हैं उन्होंने किन खिलाड़ियों को मौका दिया है.

ODI WORLD CUP 2027 के लिए रवि शास्त्री ने चुनी Team India

आईसीसी विश्व कप 2023 पिछले बार भारत की मेजबानी में खेला गया था, लेकिन इस बार आईसीसी विश्व कप 2027 की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अक्टूबर-नवंबर 2027 में खेला जाना है. इस विश्व कप में टीम इंडिया, शुभमन गिल के कप्तानी में मैदान पर उतरने वाली है. हालांकि अभी तक विराट कोहली और रोहित शर्मा का खेलना तय नही है.

रवि शास्त्री की टीम से ईशान की छुट्टी जडेजा, शमी और भुवनेश्वर कुमार की वापसी

भारतीय टीम (Team India) के विस्फोटक बल्लेबाज शुभमन गिल की कप्तानी में रवि शास्त्री ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. रवि शास्त्री ने अपनी टीम में बतौर ओपनर कप्तान शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा को मौका दिया है. वहीं बैकअप ओपनर और विकेटकीपर के रूप में उन्होंने केएल राहुल को अपनी टीम में शामिल किया है, जबकि ईशान किशन की जगह ऋषभ पंत को टीम इंडिया में जगह दी है.

रवि शास्त्री ने अपनी टीम में नंबर 3 पर विराट कोहली, नंबर 4 पर श्रेयस अय्यर को शामिल किया है. वहीं बतौर आलराउंडर रवि शास्त्री ने टीम में हार्दिक पंड्या के अलावा रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को शामिल किया है. वहीं बतौर तेज गेंदबाज रवि शास्त्री ने अपनी टीम में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह के अलावा भारत के 2 सबसे अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को भी जगह दी है, जबकि बतौर स्पिनर टीम में सिर्फ कुलदीप यादव को शामिल किया गया है, क्योंकि अक्षर पटेल बतौर आलराउंडर दूसरे स्पिनर हैं.

रवि शास्त्री द्वारा चुनी गई 15-सदस्यीय Team India

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह.

ALSO READ: गौतम गंभीर की कोचिंग में क्यों हार रही है टीम इंडिया, रोहित शर्मा ने बताई वजह, कहा “जब तक टीम में….

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...