Placeholder canvas

IPL 2023 जीतने के बाद भी इन 4 खिलाड़ियों से नाराज हैं महेंद्र सिंह धोनी, आईपीएल 2024 से पहले दिखा सकते हैं टीम से बाहर का रास्ता

CSK IPL 2023 MS DHONI

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें (IPL 2023) सीजन का समापन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की जीत के साथ हुआ है। गुजरात और चेन्नई (GT vs CSK) के बीच हुई भिड़ंत में सीएसके (CSK) की टीम ने गुजरात (GT) को 5 विकेट से करारी हार देकर इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है। इसी के साथ चेन्नई ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बराबरी करते हुए 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी (IPL Trophy) जीत ली है।

भले ही चेन्नई ने ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया हो, लेकिन सीएसके की टीम में कुछ खिलाड़ी ऐसे थे, जिन्हें महेंद्र सिंह धोनी अगले सीजन में बाहर का रास्ता दिखा सकती है कौन हैं वह खिलाड़ी आइए जानते हैं।

मोईन अली

इंग्लैंड का यह खिलाड़ी कई सालों से सीएसके का हिस्सा बने हुए हैं। इतना ही नहीं मेगा ऑक्शन से पहले सीएसके ने इस खिलाड़ी को रिटेन भी किया था, लेकिन मोईन अली इस साल टीम की उम्मीदों पर खरे उतरने में नाकामयाब रहे।

बता दें कि इस साल इस खिलाड़ी ने 15 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 17.71 की औसत के साथ महज 124 रन बनाए हैं, जिसमें उनका उच्च स्कोर को 23 रनों का रहा है।

आकाश सिंह

अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे आकाश सिंह पर सीएसके ने भरोसा जताया, लेकिन आकाश भी महेंद्र सिंह धोनी की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए।

साल 2020 में राजस्थान के लिए डेब्यू करने वाले आकाश सिंह को चेन्नई ने उनके बीच प्राइस पर खरीदा था, लेकिन इस सीजन में आकाश ने सीएसके के लिए 6 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 9.79 की इकोनामी रेट के साथ 5 विकेट लिए हैं।

सिमरजीत सिंह

पंजाब के खिलाड़ी पर चेन्नई सुपर किंग्स ने भरोसा जताते हुए पिछले सीजन में उनकी बेस प्राइस यानी कि 20 लाख रुपए की रकम देकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था, पिछले सीजन में चेन्नई के लिए खिलाड़ी ने 6 मुकाबले खेले थे। जिसमें उन्होंने 7.67 की इकोनामी सिर्फ देते हुए सिर्फ 4 विकेट लिए थे।

हालांकि इस साल खिलाड़ी को धोनी ने एक बार भी प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया है, जिसको देखते हुए यह कहा जा रहा है कि आईपीएल के आगामी सीजन में महेंद्र सिंह धोनी इस खिलाड़ी को टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।

राजवर्धन हंगरेकर

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेलने वाले 21 साल के राजवर्धन अपनी गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन देखकर खूब वाहवाही बटोरी और सिलेक्टर्स को भी प्रभावित करने का काम किया था। लेकिन इस सीजन में सीएसके की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी ने से दो ही मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें एक बार भी बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है।

दो मुकाबलों के दौरान रेट के साथ 3 विकेट लिए हैं। सीएसके की टीम ने 1.50 करोड़ की रकम देकर अपने खेमे का हिस्सा बनाया था, लेकिन आईपीएल 2023 में खराब प्रदर्शन की वजह से महेंद्र सिंह धोनी इन्हें आईपीएल 2024 से पहले रिलीज कर सकते हैं।

ALSO READ: WTC FINAL से पहले तय हुई भारत की ओपनिंग जोड़ी, शुभमन गिल नहीं ये खिलाड़ी हो सकता है रोहित शर्मा का जोड़ीदार

IPL 2022: MS DHONI की 2 नई खोज मचाएंगे आईपीएल में धमाल, CSK में पहली बार दिखेंगे ये नए पेसर

CSK

इंडियन प्रीमियर लीग IPL की शुरुआत गत वर्ष के चैंपियन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स CSK के युवा कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स KKR के साथ 26 मार्च को होगा, इस मैच के साथ आईपीएल 2022 की शुरुआत हो जायेगी। आईपीएल को युवा खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभाएं दिखाने का अच्छा मंच कहा जाता है। हर साल युवा और नए खिलाड़ी इस मंच पर आकर अपना कमाल दिखाते हैं। इस साल चेन्नई सुपरकिंग्स ने दो पेस खिलाड़ियों को टीम में स्थान दिया है। जानिए कौन हैं ये दो खिलाड़ी…..

सिमरजीत सिंह और मुकेश चौधरी CSK की तरफ से मचाएंगे धमाल

मुकेश चौधरी
मुकेश चौधरी

चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने इस बार अपनी स्क्वाड में दो पेस खिलाड़ियों को जगह दी है। इन दोनों खिलाड़ियों पर महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस बार अपनी स्क्वाड में शामिल कर लिया है। सिमरजीत सिंह और मुकेश चौधरी चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK)की ओर से येलो जर्सी में नजर आयेंगे। दोनों ही खिलाड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से आईपीएल में अपना पहला मैच खेलने के लिए उत्सुक हैं। लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की ओर से महेंद्र सिंह धोनी उन्हें कब मैदान उतारते हैं। ये देखने वाली बात होगी।

सिमरजीत सिंह

बता दें, सिमरजीत सिंह और मुकेश चौधरी दोनों ही अपना पहला मैच खेलने के इंतजार में है। मुकेश चौधरी 25 साल और सिमरजीत सिंह 24 साल के हैं। दोनों जो तेज गेंदबाज के रूप में जाने जाते हैं। दोनों खिलाड़ी पेस गेंदबाजी करते हैं।

बेस प्राइज में खरीदा दोनों खिलाड़ियों को

CSK

दोनो पेस खिलाड़ी सिमरजीत सिंह और मुकेश चौधरी का ऑक्शन में बेस प्राइज 20 लाख का था। जिसके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स(CSK) ने उन्हें इस रकम के साथ खरीद लिया है। चेन्नई सुपरकिंग्स द्वारा ऑक्शन में कई बेहतरीन खिलाड़ियों के स्थान पर सिमरजीत सिंह और मुकेश चौधरी को 20 – 20 लाख के बेस प्राइज के साथ खरीदा गया है।

ALSO READ:IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी बन गए ‘पापा’, धोनी का नया अवतार हुआ वायरल, वीडियो देख समझे पूरा मामला

चेन्नई टीम के इस तेज गेंदबाज के खेलने पर है संदेश

deepak chahar

चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज दीपक चाहर जिन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स से खेलते हुए अपनी पहचान बनाई है। इस बार वो आईपीएल के शुरुआती मुक़ाबले से गायब हो सकते हैं। इसके पीछे का कारण हैं वेस्टइंडीज के साथ तीसरे टी20 मुकाबले में हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए थे। जिसके बाद वो श्रीलंका सीरीज से भी बाहर हो गए थे। इसलिए शुरुआती मैच में उनके खेलने पर संदेह बना हुआ है। ऐसे में इन 2 खिलाड़ियों पर धोनी चांस ले सकते है. पहली बार आईपीएल मैदान में खेल्ताहुये नजर आये.

दीपक चाहर के बाद महेंद्र सिंह धोनी के कमर में दर्द की खबर भी सामने आई थी। जिसमे डॉक्टर में उन्हें चार से पांच हफ्ते आराम करने की बात कही है।

ALSO READ:IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी को मिला दीपक चाहर का रिप्लेसमेंट, ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह