Placeholder canvas

अचानक गायब हुआ टीम इंडिया से ये 22 साल का युवा सहवाग, माइकल क्लार्क ने बोला-उसे टीम में लाओ

माइकल क्लार्क

भारतीय क्रिकेट दुनिया भर में मिशाल के तौर पर देखा जाता है। जिसके पीछे का कारण खिलाड़ियों के खेल के साथ नए खिलाड़ियों का आते रहना हैं। लेकिन कभी कभी ज्यादा खिलाड़ियों के बीच कोई खास खिलाड़ी नही छूट जाता है। ऐसा खिलाड़ी माइकल क्लार्क की बात से लगता है। हाल ही में एक टीवी शो पर बात करते हुए उन्होंने पृथ्वी शॉ के विषय में बातचीत की। जानिए क्यों कहा ये खिलाड़ी है सहवाग….

22 साल के पृथ्वी शॉ को बताया “सहवाग”

पृथ्वी शॉ

ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी माइकल क्लार्क ने युवा खिलाड़ी पृथ्वी शाह पर भरोसा बनाए रहने की बात कही हैं साथ ही उन्होंने वीरेंद्र सहवाग से बराबरी करते हुए पृथ्वी शॉ को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया है।

उन्होंने कहा कि, “पृथ्वी शॉ एक काफी हुनरमंद खिलाड़ी हैं। वो सहवाग की तरह ही एक टैलेंटेड खिलाड़ी हैं। वीरेंद्र सहवाग एक बेहतरीन खिलाड़ी थे। उन्होंने क्रिकेट को काफी रोमांचक बनाया। मेरे जैसे व्यक्ति को वीरेंद्र सहवाग काफी पसंद हैं। वीरेंद्र सहवाग शीर्ष क्रम के विस्फोटक खिलाड़ी थे। इसलिए वो मेरे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक है। मैं उम्मीद करता हू कि भारतीय टीम पृथ्वी शॉ को मौका दे क्योंकि वो अभी एक युवा खिलाड़ी हैं”।

आईपीएल में दिल्ली ने जताया भरोसा

prithvishawiplrecord

दिल्ली कैपिटल की टीम ने अपने रिटेन खिलाड़ियों में पृथ्वी शॉ को को रिटेन किया हैं। जबकि दिल्ली टीम के पास शिखर धवन और मार्कस स्टायनिश जैसे कई खिलाड़ी टीम में मौजूद थे। जोकि अच्छी फॉर्म में हैं। लेकिन दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने 8 करोड़ की कीमत के साथ उन्हें अपने साथ रखा है।

ALSO READ:Ind vs WI: टीम इंडिया पर कोरोना कहर शिखर धवन समेत 8 हुए कोरोना संक्रमित, बदल जायेगा सीरीज का पूरा शेड्यूल

फॉर्म और फिटनेस से बाहर हैं पृथ्वी शॉ

Prithvi Shaw

पृथ्वी शॉ ने अपने डेब्यू में शतक लगाया था। लेकिन अंतिम बार वो ऑस्ट्रेलिया के किए 4 टेस्ट मैच की सीरीज के लिए चुने गए। जिसमे एडिलेड में खेले गए पहले ही मुकाबले में उन्होंने दोनो पारियों में 0 और 2 पर आउट हो गए। जिसके बाद आगे के मैच और सीरीज में उन्हें स्थान नही मिला।

ALSO READ:U19 World Cup: भारतीय कप्तान यश ढुल की आंधी में उड़ा ऑस्ट्रेलिया, अब इस टीम से वर्ल्ड कप फाइनल में भिड़ेगी भारत

असिस्टेंट के साथ मस्ती करते हुए इस दिग्गज खिलाड़ी के प्राइवेट फोटो हुए लीक, तलाक में पत्नी को देने पड़े 300 करोड़

michael clarke

ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज और पूर्व कप्तान Michael Clarke और उनकी पत्नी काइली ने शादी के सात साल बाद तलाक ले लिया। इन दोनों की शादी मई 2012 में हुई थी। इस जोड़े की चार साल की एक बेटी भी है जिसका नाम केलसी ली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह जोड़ा पांच महीने पहले ही अलग हो गया था, जब Michael Clarke घर छोड़कर दूसरे घर में रहने चले गए थे। यह भी खबर है कि 38 वर्षीय काइली, कपल के पुराने घर में बेटी के साथ रह रही थी। 

चल रहा था अफेयर

माइकल क्लार्क अफेयर

नवंबर साल 2018 में इस कपल की जिंदगी में उस समय बवाल मच गया था जब ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में Michael Clarke और उनकी असिस्टेंट के बीच अफेयर की खबरें आई थीं। साशा, Michael Clarke की क्रिकेट अकादमी का कामकाज संभालती थीं लेकिन इन दोनों को काफी समय साथ देखा जाता था।

हालांकि दोनों ने रोमांटिक रिश्ते की खबरों को खारिज किया था। इन दोनों की कुछ तस्वीरें भी लीक हो गई थी, जिसमें वो एक लग्जरी यॉट में लेटे दिखाई दे रहे थे। तब सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही थी। 

तलाक के लिए चुकाई बड़ी रकम

Michael_Clarke_with_wife_Kyly

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि Michael Clarke ने पत्‍नी को अलग होने से पूर्व 40 मिलियन (करीब 300 करोड़ रूपये) डॉलर की रकम दी है। काइल क्‍लार्क वाक्लूस स्थित अपने घर में ही आगे भी बेटी के साथ रहती रहेंगी। अलग होने से पहले दोनों इसी घर में साथ रहा करते थे। 

लंबे समय से दोनों के बीच संपत्ति के बटवारे को लेकर बातचीत चल रही थी। बिना अदालत जाए दोनों पक्ष आपसी रजामंदी से इस संबंध में भी अंतिम नतीजे पर पहुंच गए हैं। 

ALSO READ: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वार्न ने चुना दुनिया के टॉप 5 टेस्ट प्लेयर्स, रोहित या सचिन नहीं बल्कि इस भारतीय को मिली जगह

ऑस्ट्रेलिया के लिए रहे है एक महान खिलाड़ी

michael-clarke

Michael Clarke ऑस्ट्रेलिया 2015 के विश्व कप विजेता टीम के कप्तान थे। उन्होंने 2015 में 115 टेस्ट मैच खेलने के बाद संन्यास ले लिया। उन्होंने इस दौरान 28 शतक के साथ 8643 रन बनाए। उन्होंने 245 वनडे और 34 टी20 इंटरनैशनल भी खेले। इसके अलावा साल 2013-14 में उनके नेतृत्‍व में ही टीम ने एशेज सीरीज में इंग्‍लैंड को 5-0 से क्‍लीन स्‍वीप कर दिया था। 

ALSO READ: प्रियंका चोपड़ा ले रही हैं अपने पति निक जोनास से तलाक, एक्ट्रेस की माँ ने कही ये बात