बॉलीवुड की मॉडल पूनम पांडे जोकि अपने बोल्ट आउटफिट के साथ साथ बोल्ड मॉडल के रूप में पहचानी जाती हैं। लोगों के बीच किसी बात को लेकर अपना प्रमोशन करने का हुनर रखती हैं। हाल ही में पूनम पांडे मीडिया से मुखातिब हुई। जिसमे उनसे क्रिकेट के ऊपर सवाल पूछे गए। जिस पर उन्होंने दिल खोलकर जवाब दिए। बता दे, पिछले कुछ समय से पूनम पांडे अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में थी। जानिए इस खूबसूरत बाला ने भारतीय टीम की जीत को लेकर क्या कहा…
हर गली में बसता है एक सचिन : पूनम पांडे
2023 का विश्वकप 2011 की तरह जी भारत में होना है। भारतीय टीम के 2011 विश्वकप पर पूनम पांडे काफी सुर्खियों में रहीं थीं। जब इस बार पूनम पांडे से विश्व कप के विषय में सवाल पूछे गए तब उन्होंने कहा कि वो चाहतीं हैं,
“भारत ये विश्वकप जीते, बल्कि भारतीय टीम हर विश्वकप को जीतकर लाए। हम सभी भारतीय लोग क्रिकेट खेल के पीछे दीवाने है। हमारे अंदर अलग तरह का जूनून है और क्रिकेट को लेकर अलग तरह से जी पागल हैं। भारत की हर गली में एक सचिन बसता है।”
2023 के विश्वकप में जीत के लिए क्या करेंगी पूनम पांडे?
2011 में अपने विवादित बयान के बाद पूनम पांडे जब मीडिया से मुखातिब हुई तब उनसे 2023 के विश्वकप के विषय में सवाल पूछे गए। जिसका जवाब उन्होंने बहुत समझदारी से दिया,
उन्होंने कहा ” इस बारे में अभी कुछ सोचा नही है। इस बार मैं पहले से कुछ नही कहूंगी। मैं इस सब से बेहतर ओर कुछ अच्छा करूंगी।”
2011 में दिया था विवादित बयान
मॉडल पूनम पांडे ने 2011 में भारत में आयोजित विश्वकप में भारत की जीत के बाद खुद के न्यूड यानी बिना कपड़े के होने की बात कहीं थी। जिसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी। हालांकि जीत के बाद उन्होंने ऐसा कुछ किया नहीं था, लेकिन उनकी इस बात पर काफी हंगामा हुआ था। वो काफी समय तक सुर्खियों में थी। हालांकि उन्होंने ऐसा एक बार ही नही है। कोलकाता टीम के खराब प्रदर्शन के बाद भी उन्होंने कहा था कि शाहरुख खान की टीम के प्रदर्शन को उठाने के लिए भी वो न्यूड हो सकती है। जिसके बाद इसका भी जमकर विरोध हुआ था।