Posted inक्रिकेट, न्यूज

असिथा और यशस्वी जायसवाल की लड़ाई में अब श्रीलंका के कोच की हुई एंट्री, कहा “अब तो ICC ही जायसवाल को…

Sri Lanka Cricket Coach on Yashasvi Jaiswal
असिथा और यशस्वी जायसवाल की लड़ाई में अब श्रीलंका के कोच की हुई एंट्री, कहा "अब तो ICC ही जायसवाल को...
News on WhatsAppJoin Now

Yashasvi Jaiswal: 23 अगस्त को भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले बड़ा बवाल देखने के बाद फैंस का काफी ज्यादा हैरान हैं। दरअसल भारतीय टीम के ओपनर और विस्फोटक बल्लेबाज पहली पारी में 45 रन बनाकर आउट हो गए, जिसके बाद वह विकेट लेने वाले श्रीलंका के गेंदबाज असिथा फर्नांडों से भिड़े।

इस बीच दोनों के बीत झड़प देखने को भी मिली थी, जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अब हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट टीम के गेंद बाजी कोच रायन वैन ने भारतीय टीम के यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के इस हरकत को लेकर कहा कि अब इस मामले को मैच रेफरी को देखना होगा। तो आइए इसके बारे में आपको कुछ खास जानकारी देते हैं।

Yashasvi Jaiswal का मैच के दौरान क्यों हुआ बवाल?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दूसरे मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल अपने बेहतरीन फार्म में नजर आ रहे थे, लेकिन 17वें ओवर में असिथा फर्नांडों की आखिरी गेंद पर जायसवाल आउट हो गए। आउट होने के बाद जब जैसा पवेलियन की ओर जा रहे थे, इस दौरान श्रीलंका के गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने जायसवाल को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया जो कि यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को बुरा लग गया।

इस दौरान जायसवाल वापस असिथा के पास आकर उनसे भिड़ गए और उन्हें सिर से धक्का दे दिया इस दौरान यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का हेलमेट असिथा के माथे पर लग गया है और माहौल और भी गर्म होता चला गया, लेकिन बीच में ही श्रीलंका के कप्तान और अन्य खिलाड़ी दोनों के बीच में आकर मामले को शांत करते हुए नजर आए और जायसवाल को असिथा से दूर ले कर चले गए।

Yashasvi Jaiswal को लेकर बोले श्रीलंका के कोच?

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की इस हरकत को लेकर श्रीलंका क्रिकेट टीम के कोच रायन वैन ने कहा कि

“ऐसे माहौल पर ऐसी चीजें अक्सर हो जाती हैं, बाकी अब इस मामले कि पूरी जांच मैच हेफरी को करनी होगा और मामले को किस तरह किस तरह से लेना है वह रेफरी ही बता सकते हैं। “

दोनों खिलाड़ी के भिड़त का यह ममला सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ यूजर्स ऑफ द मूमेंट कर रहे है वही कुछ यूजर्स ऐसे भी है जो कि भारतीय टीम के लिए को गलत बताते हुए नजर आ रहे हैं।

कैसा रहा भारतीय टीम का दूसरे मैच का पहला दिन

23 अगस्त से खेले जा रहे दूसरे मैच के पहले दिन की बात करें जहां यशस्वी जायवाल ने 45 रनों की एक अच्छी पारी खेली, वहीं दूसरी ओर देवदत्त पडिक्कल ने 193 गेंदों में 117 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

इस पारी में पडिक्कल ने कुल 12 चौके जड़े हैं। पहले दिन के खत्म होने तक भारतीय टीम ने बोर्ड पर 5 विकेट के गंवाने के बाद 300 रन लगा दिए थे और टीम के लिए क्रीज पर सारांश जैन और ध्रुव जुरेल नाबाद रहे थे।

ALSO READ: यशस्वी जायसवाल पर मंडराया ICC से लाइफ बैन का खतरा तो बचाव में आए कोच सितांशु कोटक, बताई किसकी थी लड़ाई में गलती

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...