Yashasvi Jaiswal: भारतीय टीम (Team India) मौजूदा समय में कोलंबो में श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team) के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से खेल रही है, लेकिन इस टेस्ट मैच के पहले ही मैदान में एक ऐसा बवाल हो गया जो कि अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल मैच के दौरान श्रीलंका (IND vs SL) के गेंदबाज असिथा फर्नांडो (Asitha Fernando) ने भारतीय टीम के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को 45 रनों पर आउट कर दिया था और जश्न मानते हुए कुछ ऐसा बोल दिया जो कि जायसवाल सहन नहीं कर सके और असिथा से जाके भिड़ गए।
जिसके बाद अब यह मामला सोशल मीडिया लगातार आग पकड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। अब भारतीय टीम के बल्लेबाज कोच इस मामले में यशस्वी जायसवाल के बचाव के लिए बीच में आ गए है और सोशल मीडिया पर एक बड़ा बयान दिया है तो आइए आपको भी इसके बारे में जानकारी देते है और बताते हैं कि कोच ने यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को लेकर क्या कहा है।
Yashasvi Jaiswal पर लगा सिर टकराने का आरोप
दरअसल यह मामला मैच के बीच में इतना ज्यादा बड़ गया कि दोनों खिलाड़ी आक्रामक होकर आमने सामने आ गए इस दौरान ऐसा लगा कि भारतीय टीम के खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal), असिथा फर्नांडों को सिर से मारने कि कोशिश कर रहे है, लेकिन मैदान में मौजूद नॉन स्ट्राइकर भारतीय खिलाड़ी देवदत्त पाडिक्कल और श्रीलंका के अन्य खिलाड़ियों ने बीच बचाव करके दोनों खिलाड़ियों को एक-दूसरे से दूर किया।
इस मामले को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक (Sitanshu Kotak) ने पहले दिन के मैच के समाप्त होने के बाद यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का बचाव करते हुए फैंस को जानकारी देते हुए कहा कि
“यह पूरी घटना मैच के हीट ऑफ द मुमेंट और श्रीलंका के खिलाड़ियों के उकसाने के कारण हुए हैं।”
इसी के साथ ही कोच ने कहा कि
“मैं यह भी मानता हूं कि यशस्वी जायसवाल को गेंदबाज असिथा फर्नांडो के इतने करीब जाने की जरुरत बिल्कुल भी नहीं थी।”
जायसवाल पर ICC लगा सकती है बैन
हाल ही में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय टीम के खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल के इस हिंसक बर्ताव के कारण उनका पूरा क्रिकेट करियर खतरे में आ सकता है।
दरअसल ICC के नियमों के आधार पर अगर अधिकारी जायसवाल के इस बर्ताव को MCC आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन यानी कि लेवक-4 का अपराध घोषित कर देते है तो ऐसे में भारतीय टीम के खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल पर लगभग 5 टेस्ट मैच या फिर 10 ODI मैचों का बैन लगाया जा सकता है, लेकिन अभी इस बारे में आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
एक बार और विवादों में घिर चुके हैं जायसवाल
भारतीय टीम के खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के साथ यह पहली बार नहीं हुआ है जब वह इस मामले में पहली बार विवादों में आए हैं, बल्कि खिलाड़ी साल 2022 कि दलीप ट्रॉफी में भी यशस्वी जायसवाल इसी मामले को लेकर विवादों में आ गए थे।
दरअसल वेस्ट जोन कि ओर से खेलते हुए यशस्वी जायसवाल ने साउथ जोन के खिलाड़ी टी. रवि तेजा से बीच मैदान में भिड़ गए थे, लेकिन इस दौरान अंपायर ने खिलाड़ी को चेतावनी देकर छोड़ दिया था, वहीं कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मामले को पूरी तरह से शांत करने के लिए जायसवाल को मैदान से बाहर ड्रेसिंग रुम के लिए भेज दिया था।
