Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच आज लॉर्ड्स में तीसरा और अंतिम मुकाबला खेला जाना है, इस मैच से पहले दोनों ही टीमों के बीच 1-1 मुकाबला खेला गया है, जहां पहले मैच में भारत (Team India) ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी, वहीं दूसरे वनडे मैच को इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता था. अब इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज खेला जा रहा है.
तीसरे मुकाबले में आज इंग्लैंड (England Cricket Team) के कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. ऐसे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) को आज लक्ष्य का पीछा करना होगा.
टॉस के वक्त टीम इंडिया के कप्तान Shubman Gill ने कही ये बात
भारतीय टीम आज के मैच में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के बिना मैदान पर उतर रही है, ऐसे में टीम इंडिया ने उनकी जगह पर अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 में शामिल किया है, वहीं चोट की वजह से जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर बाहर हो गए हैं, जबकि शिवम दुबे की जगह पर केएल राहुल को शामिल किया गया है.
भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टॉस के वक्त कहा कि
“हम बॉलिंग करते. घुटने की चोट के कारण बुमराह नहीं खेल रहे हैं. केएल, प्रिंस और अर्शदीप टीम में आए हैं. हम चार सीमर्स के साथ खेलना चाहते थे. हम अच्छी स्थिति में थे, लेकिन हमने बहुत सारे विकेट गंवा दिए.”
तीसरे वनडे के लिए दोनों ही टीमों की प्लेइंग 11
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग.
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.
ALSO READ:रोहित शर्मा का विश्व कप 2027 खेलना तय, लेकिन इंग्लैंड सीरीज के बाद संन्यास लेंगे ये 2 भारतीय खिलाड़ी!
