मौजूदा समय में भारतीय टीम (Team India) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के संन्यास को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर यह खबरे तेजी से आग पकड़ रही है कि इंग्लैंड (England Cricket Team) के खिलाफ खेला जाने वाला 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच रोहित शर्मा का अखिरी वनडे मैच होगा जिसके बाद वह वनडे से भी संन्यास ले सकते हैं।
लेकिन इस बारे में अभी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। दरअसल साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बोर्ड ने तैयारी शुरु कर दी है, जिसमें रोहित शर्मा प्लान का हिस्सा नहीं दिख रहे है इस लिए यह खबरे सोशल मीडिया पर तेजी से आग पकड़ रही है। तो आइए इसके बारे में आपको भी कुछ खास जानकारी देते हैं।
Rohit Sharma खेलेंगे वर्ल्ड कप 2027
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा समय में इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपने प्रदर्शन के लिए लड़ते हुए नजर आ रहे है। टीम के लिए 2 मैचों में खिलाड़ी ने एक भी बड़ी पारी नहीं खेली है, यही कारण है कि BCCI रोहित शर्मा को वनडे वर्ल्ड कप से टीम से बाहर का रास्ता दिखाने का विचार बना रही है।
ऐसे में अगर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बनते हैं, तो वह वनडे से भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। खबर यह भी सामने आ रही है कि रोहित शर्मा के साथ ही 2 अन्य खिलाड़ियों को भी वनडे वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा नहीं बनाया जाने वाला है।
शमी और जडेजा भी टीम से बाहर
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ ही अन्य जिन खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम के बाहर का रास्ता दिखाया जाने वाला है, उसमें भारतीय टीम के दिग्गज और अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का नाम शामिल है, जो कि इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहने वाले है।
सूत्रों के मुताबित रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) अभी अपनी इंजरी से जुझ रहे है। इसलिए खिलाड़ी को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में भी नहीं शामिल किया गया था। वहीं दूसरे नंबर पर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का नाम शमिल है जो कि वर्ल्ड कप 2027 (ICC ODI World Cup 2027) में भारतीय टीम के साथ नहीं रहने वाले हैं।
वर्ल्ड कप 2027 के लिए संभावित भारतीय टीम
वर्ल्ड कप 2027 के लिए संभावित भारतीय टीम की बात करें तो उसमें शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), केएल राहुल (विकेटकापर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा/ यशस्वी जायसवाल (अभी तय नहीं), विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। अभी टीम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
