Posted inक्रिकेट, न्यूज

नो हैंडसेक विवाद पर सलमान अली आगा ने खोली पाकिस्तान की पोल, कहा “टॉस के वक्त हैंडसेक तो….

Salman Ali Agha on No Handshake
नो हैंडसेक विवाद पर सलमान अली आगा ने खोली पाकिस्तान की पोल, कहा "टॉस के वक्त हैंडसेक तो....
News on WhatsAppJoin Now

Salman Ali Agha: भारतीय टीम (Team India) का सामना अभी हाल ही में एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) और आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में पाकिस्तान टीम (Pakistan Cricket Team) से हुआ. भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच जब भी मैच होता है, इंटरनेट पर काफी बवाल देखने को मिलता है, दोनों ही देशों के खिलाड़ी और फैंस इस मैच के लिए अपनी आनबान सब कुछ दांव पर लगा देते हैं.

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में नो हैंडसेक विवाद सामने आया था, जिसे पाकिस्तान ने खड़ा किया था. अब पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने इस पुरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

Salman Ali Agha ने माना टॉस के पहले ही पता था टीम इंडिया नही करेगी हैंडसेक

सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने अभी हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान बताया कि मैच रेफरी ने उन्हें टॉस से पहले ही बता दिया था कि टीम इंडिया हैंडसेक नही करेगी, आप इसका इंतजार न करें, लेकिन पाकिस्तान की टीम और टीम मैनेजमेंट ने इसे विवाद बनाया. पाकिस्तान की टीम मैच के बाद भी भारतीय टीम से हैंडसेक करने के लिए टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम तक गई.

सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) की टीम ने इस हैंडसेक विवाद को काफी खिंचा और अपने खराब प्रदर्शन को इस कंट्रोवर्शी के पीछे छिपाया. सलमान अली आगा ने इस हैंडसेक विवाद को खेल के लिए गलत बताया, सलमान अली आगा का मानना है कि खेल में हैंडसेक होना चाहिए, ऐसा न होने पर गलत संदेश जाता है.

क्यों हुई थी नो हैंडसेक की शुरुआत

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के पहले ही पाकिस्तानी आतंकियों ने भारत के जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर उन्हें गोली मारी और कहा कि जाकर मोदी को बता देना. इसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान पर अटैक करने का मन बनाया और ऑपरेशन सिन्दूर लांच किया और पहलगाम हमला का बदला लेते हुए कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया.

इसके बाद जब भारत और पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2025 में आमने-सामने आई तो कई लोगों ने पाकिस्तान से खेलने का विरोध किया, लेकिन टीम इंडिया ने पाकिस्तान से खेला और हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. ये नो हैंडसेक विवाद भारतीय टीम ने एशिया कप से लेकर टी20 विश्व कप तक जारी रखा. वहीं भारतीय महिला टीम और अंडर-19 टीम इंडिया ने भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नही मिलाया.

ALSO READ: टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का हुआ ऐलान, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में इन खिलाड़ियों को मौका

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...