Posted inक्रिकेट, न्यूज

टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का हुआ ऐलान, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में इन खिलाड़ियों को मौका

Team India for ICC T20 World Cup 2026
टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का हुआ ऐलान, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में इन खिलाड़ियों को मौका
News on WhatsAppJoin Now

Team India: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के लिए भारतीय महिला टीम (Indian Woman Team) का ऐलान हो गया है. भारतीय महिला टीम की कमान, भारत को आईसीसी विश्व कप 2025 जीताने वाली हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को सौंपी गई है. भारतीय महिला टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, वहीं उपकप्तानी स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) संभालते नजर आने वाली हैं.

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होगी, वहीं इसका फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान में होगा. इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी इंग्लैंड के हाथो में है.

इन खिलाड़ियों को मिला टी20 विश्व कप के लिए Team India में मौका

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा खिलाड़ियों को भी टीम इंडिया (Team India) में शामिल किया गया है. टीम इंडिया में श्रेयंका पाटिल, नंदिनी शर्मा जैसी युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है. इसके अलावा सीनियर खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स को भी शामिल किया गया है.

भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान से खेलना है, जबकि लीग मैचों में उसका सामना नीदरलैंड्स, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया की टीम से होगा.

टी20 विश्व कप 2026 के लिए Team India

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.

भारतीय टीम का ग्रुप स्टेज शेड्यूल

14 जून 2026 – भारत vs पाकिस्तान, एजबेस्टन
17 जून 2026 – भारत vs नीदरलैंड्स, हेडिंग्ले
21 जून 2026 – भारत vs दक्षिण अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड
25 जून 2026 – भारत vs बांग्लादेश, ओल्ड ट्रैफर्ड
28 जून 2026 – भारत vs ऑस्ट्रेलिया, लॉर्ड्स

नॉकआउट मुकाबले का शेड्यूल

सेमीफाइनल 1: 30 जून 2026
सेमीफाइनल 2: 2 जुलाई 2026
फाइनल: 5 जुलाई 2026, लॉर्ड्स, लंदन

ALSO READ: कौन हैं RS Ambrish जिसे SRH ने अचानक किया IPL 2026 के बीच अपनी टीम में शामिल, वैभव सूर्यवंशी के हैं करीबी दोस्त

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...