Posted inक्रिकेट, न्यूज

2008 के थप्पड़ कांड को लेकर एक बार फिर आमने-सामने श्रीसंत और हरभजन सिंह, तेज गेंदबाज ने लगाया भज्जी पर गंभीर आरोप

S. Sreesanth Slapgate
2008 के थप्पड़ कांड को लेकर एक बार फिर आमने-सामने श्रीसंत और हरभजन सिंह, तेज गेंदबाज ने लगाया भज्जी पर गंभीर आरोप
News on WhatsAppJoin Now

S. Sreesanth: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बीच हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और श्रीसंत आईपीएल 2008 (IPL 2008) के ‘स्लैपगेट’ विवाद की वजह से आमने-सामने हैं. श्रीसंत (S. Sreesanth) ने हरभजन सिंह पर ‘स्लैपगेट’ विवाद से जुड़े एक विज्ञापन के लिए करीब 1 करोड़ रुपये कमाने का आरोप लगाया है. श्रीसंत का मानना है कि हरभजन सिंह ने उन्हें धोखा दिया है और इसी वजह से उन्होंने उन्हें माफ तो कर दिया है, लेकिन भूले नही हैं.

श्रीसंत (S. Sreesanth) ने कहा कि जिस इंसान को कभी वो ‘भाई’ कहकर बुलाते थे, लेकिन अब हरभजन सिंह के साथ उनका कोई रिश्ता नही है. इसके साथ ही उन्होंने हरभजन सिंह पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

S. Sreesanth ने हरभजन सिंह पर लगाया आरोप

मलयालम समाचार आउटलेट ‘मातृभूमि’ ने श्रीसंत के हवाले से कहा कि

“मैंने किसी भी इंटरव्यू में भज्जी के बारे में कभी बात नहीं की है,  यह पहली बार होगा..हाल तक, कोई समस्या नहीं थी, लेकिन उन्होंने एक बार फिर इस बारे में एक विज्ञापन बनाया. उन्होंने इससे लगभग 80 लाख से 1 करोड़ रुपये कमाए. फिर उन्होंने मुझे फोन किया और मुझसे इसके बारे में एक स्टोरी पोस्ट करने के लिए कहा.”

श्रीसंत ने आगे कहा कि

“मैंने उनसे कहा मैं माफ कर दूंगा, लेकिन कभी भूलूंगा नहीं..अगर कोई आपके साथ कुछ गलत करता है, तो आपको उसे माफ कर देना चाहिए, लेकिन कभी भूलना नहीं चाहिए. अगर आप भूल जाते हैं, तो वे फिर से वही काम करेंगे. वह इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. इसमें कोई शक नहीं है.”

हरभजन सिंह में साथ नही है अब कोई रिश्ता

श्रीसंत ने इस इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा कि अब हरभजन सिंह के साथ उनका कोई रिश्ता नही है. श्रीसंत ने कहा कि

“उस इंसान के साथ मेरा कोई रिश्ता नहीं है.मैं उन्हें भाई कहता था. लेकिन पिछले एक-दो महीनों में उन्होंने वह विज्ञापन बनाया, और अब मैंने उन्हें Instagram पर ब्लॉक कर दिया है.”

श्रीसंत ने आगे अपने बयान में कहा कि

“मेरे माता-पिता ने मुझे सिखाया है कि माफ कर दो, लेकिन कभी भूलो मत. मुझे उनसे कोई शिकायत नहीं है, और न ही मुझे उनकी कोई जरूरत है. भगवान उन्हें और उनके परिवार को आशीर्वाद दें. कई इंटरव्यू में, यहा तक कि अश्विन के साथ भी, उन्होंने मेरी बेटी के बारे में बात की. लोग सोचेंगे, ‘ओह, वह कितने महान इंसान हैं. हो सकता है कि वह एक महान इंसान हों.. लेकिन मेरे लिए, भारत के लिए खेलने के समय से लेकर अब तक, यह सब एक दिखावा है. यह ऐसा दिखावा है जिसे मैं स्वीकार नहीं कर सकता.”

ALSO READ: RCB की जीत ने बिगाड़ा पॉइंटस टेबल का समीकरण, प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर हैं ये 3 टीमें

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...