RCB vs GT, Points Table: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 34वां मैच कल रात गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम से हुआ, जहां आरसीबी (RCB) ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी GT ने साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के शतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 3 विकेट गंवाकर 205 रन बनाए.
हालांकि इसके जवाब में आरसीबी की टीम ने विराट कोहली (Virat Kohli) के 81 रनों की तूफानी पारी की मदद से 7 गेंद शेष रहते ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. RCB की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा उल्टफेर देखने को मिला है. RCB की जीत के बाद आइए देखते हैं कौन सी टीमें प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर हैं.
RCB और पंजाब किंग्स का टॉप पर है कब्जा
इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम ने 7 मैचों में 5 जीत हासिल कर ली हैं. उसे अभी तक 2 मैचों में ही हार मिली है और 10 अंक हो गए हैं. जिसके चलते आरसीबी की टीम +1.101 के नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई. इस मुकाबले से पहले वह तीसरे नंबर पर थी.
वहीं, पंजाब किंग्स 11 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर आ गई है. दरअसल, उसका नेट रन रेट आरसीबी से कम है. वहीं नंबर 4 पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मौजूद है, जिसके 7 मैचों में 8 अंक हैं और नेट रनरेट +0.820 का है.
गुजरात टाइटंस को हार की वजह से हुआ नुकसान
RCB के खिलाफ मिली हार के बाद गुजरात टाइटंस का पॉइंट्स टेबल में काफी बुरा हाल है. गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में अभी तक 7 मैच खेले लिए हैं. लेकिन वह 3 मैच ही जीत सकी है और 4 मैचों में हार का सामना कर चुकी है, जिसके चलते वह 6 पॉइंट्स और -0.790 के खराब नेट रन रेट के चलते 7वें स्थान पर है. प्लेऑफ की रेस को देखते हुए आने वाले मुकाबले गुजरात की टीम के लिए काफी अहम रहने वाले हैं.
प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर ये 3 टीमें
आईपीएल 2026 में 3 टीमों की स्थिति काफी खराब है, इनमे सबसे बड़ा नाम मुंबई इंडियंस की टीम का है, जिसने अब तक इस सीजन में 7 मैच खेले हैं और सिर्फ 2 मैचों में जीत हासिल की है, मुंबई इंडियंस की टीम -0.736 के नेट रनरेट के साथ 8वें नंबर पर है,वहीं 7 मैचों में ही सिर्फ 2 जीत और -1.277 के नेट रनरेट के साथ नंबर 9 पर है.
वहीं नंबर 10 पर केकेआर की टीम है, जिसके अब तक सिर्फ 3 अंक हैं. इन तीनों ही टीमों को अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है, तो अब बाकी बचे सभी मैचों में जीत हासिल करनी होगी.
ALSO READ: शुभमन गिल ने GT के हार के बाद इन 2 खिलाड़ियों पर फोड़ा हार का ठीकरा, कहा “हमने उन 4 ओवरों में….
