Shubman Gill: आईपीएल 2026 (IPL 20260 में कल रात आरसीबी (RCB) का सामना गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम से हुआ, जहां गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के शतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 3 विकेट गंवाकर 205 रन बनाए, जिसके जवाब में आरसीबी की टीम ने विराट कोहली (Virat Kohli) के 81 रनों के बदौलत लक्ष्य को 7 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया.
आरसीबी की जीत के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान खुश नही दिखे, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने मैच के बाद बात की और हार की वजह बताई है. शुभमन गिल (Shubman Gill) ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.
Shubman Gill ने इन्हें माना गुजरात टाइटंस की हार का जिम्मेदार
गुजरात की टीम ने 15 ओवरों तक बेहद शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन 16 से 19वें ओवर के बीच उनके बल्लेबाज चौके, छक्के के लिए तरसते नजर आए. बल्लेबाजों के सिर हार का ठीकरा फोड़ते हुए शुभमन गिल (Shubman Gill) ने कहा कि
“मुझे लगता है कि 16 से 19 ओवर के बीच हम बाउंड्री हासिल नहीं कर पाए. हम जितने रन चाहते थे उतने नहीं बना सके. वे हमारे लिए बहुत अहम रन थे. पावरप्ले के आखिर में हम अच्छी स्थिति में थे और फिर बीच के ओवर्स में विकेट निकालने थे लेकिन पावरप्ले समाप्त होने के बाद हम ऐसा कुछ नहीं कर पाए.”
16 से 20 ओवरों के बीच धीमी बल्लेबाजी रही गुजरात के हार की वजह
इससे गुजरात का स्कोर 187 रन तक ही पहुंचा. इससे 200 तक जाना भी मुश्किल लग रहा था. आखिरी ओवर में जेसन होल्डर ने दो छक्के व एक चौका लगाते हुए टीम को 205 तक पहुंचाया, लेकिन इससे भी पिछले तीन ओवर की भरपाई नहीं हो सकी.
विराट कोहली ने भी मैच के बाद कहा कि उन्हें लग रहा था कि गुजरात उनके सामने 230 रनों के आसपास का लक्ष्य रखेगी, लेकिन ऐसा हो नही सका और उनकी टीम ने आसानी से जीत हासिल की. विराट कोहली ने अपने गेंदबाजों को इस शानदार जीत का श्रेय दिया.
