Ruturaj Gaikwad: भारत ए और श्रीलंका ए (IND A vs SL A) के बीच आज पहला वनडे मैच खेला गया, जहां भारतीय कप्तान तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के शतक और तिलक वर्मा के अर्द्धशतक की बदौलत टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 277 रन बनाए.
भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा (Ruturaj Gaikwad and Tilak Varma) की बदौलत भारतीय टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया है. श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team) की टीम खबर लिखे जाने तक 8 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 57 रन बना चुकी है.
Ruturaj Gaikwad और तिलक वर्मा ने लगाया रनों का अंबार
भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने पारी की शुरुआत की. इसके बाद वैभव सिर्फ 14 और प्रभसिमरन सिंह सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद प्रियांश आर्या ने 32 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया के स्कोर को ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के साथ मिलकर स्कोर को 69 रनों तक पहुंचाया.
हालांकि इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने मिलकर भारतीय पारी को संभाला. इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 150 रनों की साझेदारी हुई. ऋतुराज गायकवाड़ ने 114 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 101 रन बनाए. वहीं तिलक वर्मा ने 97 रनों की धीमी पारी खेली और 2 चौके एवं 1 छक्के की मदद से 60 रन बनाए.
इसके बाद आयुष बदोनी और सूर्यांश शेडगे ने तेजी से रन बनाए. आयुष बदोनी ने 18 गेंदों में 2 चौके की मदद से 24 रन बनाए. वहीं सूर्यांश शेडगे ने 14 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 26 रन बनाए.
ऋतुराज गायकवाड़ को BCCI कर रही लगातार नजरअंदाज
पांच बार की चैंपियन टीम के लिए बल्ले से खराब प्रदर्शन के कारण CSK के कप्तान की काफी आलोचना हुई थी. उनकी मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई. टूर्नामेंट के 19वें सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ ने 14 मैचों में 28.08 की औसत से सिर्फ 337 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट भी 125 से कम था.
दाएं हाथ के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ भारत की सीनियर टीम का हिस्सा नहीं हैं और अफगानिस्तान के ख़िलाफ सीरीज में भी नहीं खेलेंगे. ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछले सीरीज में भारत के लिए शतक जड़ा था, लेकिन इसके बावजूद विराट कोहली के बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं ने यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया में उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया, वहीं ऋतुराज गायकवाड़ को एक बार फिर नजरअंदाज किया गया.
