भारतीय टीम (Team India) के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) अब तक टीम इंडिया में जगह नही बना सके हैं, लेकिन भारतीय टीम के दरबाजे वो खटखटाने लगे हैं. अर्जुन तेंदुलकर ने अभी हाल ही में आईपीएल 2026 के दौरान लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) के लिए शानदार प्रदर्शन किया था, वहीं अब वो मुंबई टी20 लीग (Mumbai T20 League) में खेलते नजर आ रहे हैं.
अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई टी20 लीग में अपनी टीम को जीताने में अहम भूमिका निभाई है. इस खिलाड़ी ने 3 ओवरों में 3 विकेट झटके, वहीं बल्ले से भी अर्जुन तेंदुलकर ने 66 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई.
ARCS अंधेरी के लिए अर्जुन तेंदुलकर ने गेंद से बरपाया कहर
ARCS अंधेरी की कमान भारतीय टीम के आलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे के हाथ में है, इसी टीम से अर्जुन तेंदुलकर खेलते हैं. बांद्रा ब्लास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांद्रा ब्लास्टर्स की शुरुआत बेहद खराब रही और उन्होंने पांच गेंदों के भीतर ही अपने टॉप तीन बल्लेबाजों को गंवा दिया.
अर्जुन तेंदुलकर ने पहले ही ओवर में प्रतीक कुमार यादव और पराग खानापुरकर को आउट करके टीम की पारी लड़खड़ाने की शुरुआत की. पावरप्ले के आखिर तक बांद्रा ब्लास्टर्स का स्कोर 37/5 था. नंबर 7 बैटर ओम केशकमट (49) और नंबर 9 सागर छाबड़िया (44) के कीमती योगदान से टीम संभली और 20 ओवर में 144/9 का सम्मानजनक स्कोर बनाया. अर्जुन तेंदुलकर नर 3 ओवरों में 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई.
अर्जुन तेंदुलकर ने बल्ले से भी मचाया धमाल, टीम को दिलाई जीत
इसके बाद ARCS अंधेरी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की, हालांकि तीसरे ओवर में ओपनर दिव्यांश सक्सेना 26 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन बांद्रा ब्लास्टर्स को बस यही एक सफलता मिली. इसके बाद अर्जुन नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए और मुशीर खान के साथ मिलकर नाबाद शतकीय साझेदारी की, जिससे ARCS अंधेरी ने सिर्फ 13.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया.
वहीं सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान भी सिर्फ 38 गेंदों पर 54 रन बनाकर नाबाद रहे. इन दोनों खिलाड़ियों की बदौलत ही शिवम दुबे की कप्तानी वाली टीम ने 4 मैचों में से तीसरा मैच जीता और इसके बदौलत उनकी टीम ने 6 अंक हासिल कर लिए हैं. अर्जुन तेंदुलकर ने 34 गेंदों पर 66 रनों की तूफानी और नाबाद पारी खेली.
