Posted inक्रिकेट, न्यूज

‘पाकिस्तान में वे कमरे के बाहर बंदूक लेकर खड़े रहते थे’ बांग्लादेश के T20 WC से हटने पर लिटन दास का बड़ा बयान, भारत को लेकर कही दिल जीतने वाली बात

Litton Das on Pakistan
बांग्लादेश (Bangladesh Cricket Team) के एकमात्र हिन्दू क्रिकेटर लिटन दास (Litton Das) इस समय पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) के खिलाफ खुलकर
News on WhatsAppJoin Now

बांग्लादेश (Bangladesh Cricket Team) के एकमात्र हिन्दू क्रिकेटर लिटन दास (Litton Das) इस समय पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) के खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. इसके पीछे की वजह बांग्लादेश के खिलाड़ियों का आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में हिस्सा न ले पाना है. बांग्लादेश की उस समय की सरकार ने पाकिस्तान के बहकावे में आकर टी20 विश्व कप 2026 से अपना नाम वापस ले लिया था.

बांग्लादेश को T20 वर्ल्ड कप 2026 से हटाए जाने के चार महीने बाद भी इस बात पर बहस जारी है कि टूर्नामेंट में हिस्सा न लेने का फैसला किसने किया था. जहां पूर्व अंतरिम खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने दावा किया था कि खिलाड़ियों और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मिलकर हिस्सा न लेने का फैसला किया था, वहीं बांग्लादेश के टी20 कप्तान लिटन दास (Litton Das) ने एक बार फिर इस बात को नकार दिया है.

क्यों शुरू हुआ था भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद

बांग्लादेश में हिंदूओ पर हो रहे अत्याचर के बाद भारत में हुए भारी विरोध के बाद बीसीसीआई ने केकेआर को आदेश दिया कि वो बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करे. इसके बाद से ही बांग्लादेश ने भारत को धमकी दी कि अगर उनके मैच भारत के बाहर श्रीलंका में नही होते हैं, तो वो अपना नाम टी20 विश्व कप से वापस लेंगे, क्योंकि उनके खिलाड़ियों को भारत में जान का खतरा है.

इसके बाद इस विवाद में पाकिस्तान की एंट्री हुई और पाकिस्तान के बहकावे में आकर बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप 2026 से अपना नाम वापस ले लिया, जिसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह पर स्कॉटलैंड को टी20 विश्व कप में शामिल किया और बांग्लादेश के खिलाड़ी अपने बोर्ड से गुस्सा हो गए, क्योंकि वो टी20 विश्व कप 2026 में भारत में आकर खेलना चाहते थे.

Litton Das ने खोली पाकिस्तान की पोल, कहा भारत में नही पाकिस्तान में है खतरा

सुरक्षा से जुड़े तर्क को चुनौती देते हुए लिटन दास (Litton Das) ने बांग्लादेश के पाकिस्तान के पिछले दौरों का ज़िक्र किया, जहां सुरक्षा इंतजाम कहीं ज़्यादा कड़े थे. उन्होंने कहा कि उन्होंने बस उनसे पूछा कि वह क्या चाहते हैं. अब एक खिलाड़ी के तौर पर आप क्या चाहेंगे? ज़ाहिर है, वे लोग लड़ना नहीं चाहते थे. वे सभी क्रिकेट खेलना चाहते थे, लेकिन उन्होंने भारत में सुरक्षा पर सवाल उठाए.

लिटन दास (Litton Das) ने आगे कहा कि वह पाकिस्तान में क्रिकेट खेले हैं, जहां वे कमरे के बाहर बंदूकें लेकर खड़े रहते थे. उससे ज़्यादा खतरनाक क्या हो सकता है? लेकिन यह उनका फ़ैसला था. खिलाड़ियों के तौर पर वर्ल्ड कप से हटने के फैसले में उन लोगों की इसमें कोई भूमिका नहीं थी.

ALSO READ: सूर्यकुमार यादव ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ? हार्दिक पंड्या और MI को किया अनफॉलो साथ ही रोहित और धोनी को…

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...