Posted inक्रिकेट, न्यूज

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैदान पर भारत के लिए फील्डिंग कर रहे थे रिंकू सिंह, फिर आई घर से कॉल, पिता के निधन की मिली खबर

Rinku Singh Team India
जिम्बाब्वे के खिलाफ मैदान पर भारत के लिए फील्डिंग कर रहे थे रिंकू सिंह, फिर आई घर से कॉल, पिता के निधन की मिली खबर
News on WhatsAppJoin Now

Rinku Singh Father Died: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में कल रात भारतीय टीम (Team India) का सामना जिम्बाब्वे की टीम (Zimbabwe National Cricket Team) से हुआ. भारत ने इस मैच में रिंकू सिंह (Rinku Singh) को बाहर करके उनकी जगह पर संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल किया, लेकिन रिंकू सिंह फील्डिंग करते हुए जरुर नजर आए. हालांकि इसके बाद रिंकू सिंह को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है.

भारतीय टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले अपने पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन मैच से पहले वो टीम से जुड़ गए थे, हालांकि अब उनके परिवार से बुरी खबर सामने आ रही है. रिंकू सिंह के पिता का अचानक निधन हो गया है.

Rinku Singh के पिता ने अस्पताल में तोड़ा दम

भारतीय टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह की तबीयत अचानक से भारत और जिम्बाब्वे के बीच मैच से पहले बिगड़ी. उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई थी. इसी वजह से उन्हें ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनके स्टेज 4 के लिवर कैंसर का इलाज चल रहा था. उन्हें मैकेनिकल वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था और लगातार डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे.

हालांकि अब रिंकू सिंह (Rinku Singh) के पिता ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. रिंकू सिंह के लिए ये बहुत बड़ा नुकसान है. रिंकू सिंह अपने पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन नेशनल ड्यूटी की वजह से उन्होंने दोबारा मैच से पहले टीम इंडिया से जुड़ने का फैसला किया.

Rinku Singh ने नही खेला था जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच

रिंकू सिंह को जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में मौका नही मिला था, हालांकि इस दौरान वो फील्डिंग करने मैदान पर जरुर उतरे थे, लेकिन अब आगे वो टीम इंडिया के साथ बने रहेंगे या नही ये कहना अभी जल्दबाजी होगी, टीम मैनेजमेंट ने रिंकू सिंह को लेकर कोई अपडेट नही दिया है.

रिंकू सिंह की जगह जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था, जहां वो पारी की शुरुआत करते नजर आए थे, संजू सैमसन ने भारत को तेज शुरुआत दी और 15 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 24 रनों की पारी खेली थी.

ALSO READ: भारत से हारकर भी 140 करोड़ भारतीयों का दिल जीत ले गए जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा, मैच के बाद कही ये बात

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...