Posted inक्रिकेट, न्यूज

आर अश्विन ने पाकिस्तानी मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक का तोड़, 1 गेंद भी नही डाल पाएगा पाकिस्तानी गेंदबाज टूट जाएगा मनोबल

Ravichandran Ashwin on Usman Tariq
आर अश्विन ने पाकिस्तानी मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक का तोड़, 1 गेंद भी नही डाल पाएगा पाकिस्तानी गेंदबाज टूट जाएगा मनोबल
News on WhatsAppJoin Now

R Ashwin on Usman Tariq: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का मुकाबला खेला जाना है. भारतीय टीम (Team India) इस मुकाबले के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) पहले से ही श्रीलंका में मौजूद है. भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाला ये मैच चर्चा में बना हुआ है, इस मैच से पहले सबसे ज्यादा चर्चा पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक (Usman Tariq) की है.

उस्मान तारिक के सामने लगभग सभी टीमें परेशान हुई हैं. अब भारत में इसी वजह से इस पाकिस्तानी गेंदबाज को लेकर चर्चा हो रही है, इससे पहले भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने उस्मान तारिक (Usman Tariq) का तोड़ निकाला है.

रविचंद्रन अश्विन ने Usman Tariq के लिए टीम इंडिया को दिया ये सलाह

उस्मान तारिक (Usman Tariq) के एक्शन पर अक्सर सवाल उठ रहे हैं. 2 बार इस खिलाड़ी को अपना गेंदबाजी एक्शन क्लीयर करना पड़ा है, उसके बावजूद कैमरून ग्रीन और यूएसए ने उस्मान तारिक पर चकिंग का आरोप लगाया है. अब रविचंद्रन अश्विन ने उस्मान तारिक का तोड़ निकालते हुए अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात की है.

रविचंद्रन अश्विन ने उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर टीम इंडिया को सलाह देते हुए कहा कि

“एक चीज है जो मैं देखना चाहता हूं ऐसा करने की हिम्मत कौन करेगा? अगर तारिक गेंद डालने से पहले रुकते हैं, तो बैटर को हटने का हक है. बैटर कह सकता है, ‘मुझे नहीं पता कि बॉल कब आ रही है, इसलिए मैं हट गया.”

रविचंद्रन अश्विन ने अपने बयान में आगे कहा कि

“ये एक दिलचस्प मामला होगा और अंपायर के लिए बहुत बड़ा सिरदर्द होगा. अंपायर को ये तय करना होगा कि बॉलर को चेतावनी देनी है या बैटर को. संभावना है और क्रिकेट ऐसे ही चलता है, बॉलर को पहले चेतावनी दी जाएगी.”

कैसा रहा है उस्मान तारिक का हालिया प्रदर्शन

उस्मान तारिक चर्चा में उस समय आए जब कैमरून ग्रीन ने इस खिलाड़ी पर चकिंग का आरोप लगाया. उस्मान तारिक ने अब तक 4 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और इस दौरान 7.90 के शानदार औसत और 5.93 के इकॉनमी रेट से 11 विकेट झटके हैं. अभी हाल ही में यूएसए के खिलाफ मैच में इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने 4 ओवरों में 6.75 के इकॉनमी रेट से 27 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किया.

उस्मान तारिक (Usman Tariq) के अलग गेंदबाजी एक्शन की वजह से भारतीय टीम भी इस खिलाड़ी पर नजर बनाए हुए है और पाकिस्तान की पूरी टीम भी इसी गेंदबाज के भरोसे मैदान में उतरने वाली है, लेकिन अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि ये पाकिस्तानी गेंदबाज भारत और पाकिस्तान के हाई वोल्टेज मुकाबले में कैसा प्रदर्शन करता है.

ALSO READ: अभिषेक की वापसी, संजू और अर्शदीप बाहर, पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 आई सामने

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...