Posted inक्रिकेट, न्यूज

W W W W W..कोच गौतम गंभीर को नजरअंदाज कर प्रसिद्ध कृष्णा ने इस शख्स को दिया 5 विकेट लेने का पूरा श्रेय

Prasidh Krishna 5 wickets
W W W W W..कोच गौतम गंभीर को नजरअंदाज कर प्रसिद्ध कृष्णा ने इस शख्स को दिया 5 विकेट लेने का पूरा श्रेय
News on WhatsAppJoin Now

Prasidh Krishna: भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच आज चेन्नई में खेला गया. अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन अफगानिस्तान के कप्तान के इस फैसले को प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने गलत साबित किया. पॉवरप्ले में ही प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी.

प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) का प्रदर्शन आज बेहद शानदार रहा, उन्होंने आज 5 विकेट झटके. प्रसिद्ध कृष्णा ने 8.2 ओवरों में सिर्फ 23 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया, इस दौरान उन्होंने 2 मेडन ओवर डाले. प्रसिद्ध कृष्णा के इस प्रदर्शन की बदौलत ही भारत ने अफगानिस्तान की टीम को मात्र 218 रनों पर समेट दिया. इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने प्रदर्शन पर बात की.

Prasidh Krishna ने कोच गंभीर और कप्तान गिल को नजरअंदाज कर इन्हें दिया 5 विकेट लेने का श्रेय

अफगानिस्तान के खिलाफ पहली पारी में 5 विकेट लेने के बाद जब उनसे पुछा गया कि क्या गेंद अभी भी आपके हाथ में है? तो प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा कि

“जी हां, अभी मेरी जेब में है, लेकिन हां, इस गर्म दिन में आकर इतनी अच्छी गेंदबाजी करना, टीम की मदद करना, मुझे बहुत खुशी है.”

प्रसिद्ध कृष्णा ने आज फुल लेंथ पर गेंदबाजी की और अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया, जब उनसे इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस श्रेय भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल को देते हुए कहा कि

“जी हां, इस पर काफी समय से काम चल रहा है. मैं कहूंगा कि हम हर तरह के फॉर्मेट में लेंथ पर काफी मेहनत कर रहे हैं और यह देखकर अच्छा लग रहा है कि चीजें रंग ला रही हैं, और मोर्ने मोर्केल काफी समय से मुझे सलाह दे रहे हैं, मुझे खुशी है कि आज मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं.”

प्रसिद्ध कृष्णा ने बताया क्यों नही किया लगातार 6वां ओवर

प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने लगातार 5 ओवर गेंदबाजी की और उसके बाद काफी थके नजर आ रहे थे, जिसके बाद उनसे पूछा गया कि क्या आप 6वां ओवर बैक टू बैक गेंदबाजी करना चाहते थे? तो इस पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा कि

“नहीं, सच कहूं तो, मैं बहुत थक गया था. काफी गर्मी थी, लेकिन कोई शिकायत नहीं. मैंने पांचवां ओवर फेंका और चौथा विकेट लिया. लेकिन हमारे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि इतने गर्म दिन में मैदान पर इतना अच्छा प्रदर्शन करना, वाकई शानदार.”

ALSO READ: यशस्वी जायसवाल ने शतक ठोकने के बाद रोहित शर्मा को दिया पूरा श्रेय, कहा “रोहित भैया हमेशा मुझसे कह रहे थे…

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...