Nitish Kumar Reddy: भारतीय टीम (Team India) ने 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला अफगानिस्तान की टीम (Afghanistan National Cricket Team) से कल रात धर्मशाला में खेला. भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच का ये मैच बारिश की वजह से देरी से शुरू हुआ और मैच को 25-25 ओवरों का खेला गया. इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) ने 102 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत अफगानिस्तान की टीम 194 रनों तक पहुंच सकी, लेकिन अगर नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) ने सेट हो चुके गुरबाज को आउट नही किया होता तो ये स्कोर 230 या 240 रनों के आसपास होता. नीतीश कुमार रेड्डी ने इस दौरान 2 विकेट झटके. मैच जीतने के बाद वो प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए.
प्रेस कांफ्रेंस में आया Nitish Kumar Reddy की माँ का फोन हुई ये बातचीत
नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) को अफगानिस्तान के खिलाफ हार्दिक पंडया की जगह टीम इंडिया में शामिल किया गया था, नीतीश रेड्डी ने इस दौरान 4 ओवरों में 31 रन देकर 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, इसमें एक विकेट गुरबाज का था, जो शतक बनाने के बाद अब अफगानिस्तान के स्कोर को और बड़ा करना चाहते थे.
मैच के बाद नीतीश कुमार रेड्डी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए और सवालों का जवाब दे रहे थे, तभी उनकी माँ का कॉल आया. इस पर नीतीश कुमार रेड्डी ने सभी को एक मिनट के लिए रोककर कॉल रिसीव की. उन्होंने अपनी मां से कहा कि
“मैं बस पांच मिनट में कॉल करता हूं.”
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच मां को प्राथमिकता देने का उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
The post-match presser can wait but a call from Mom simply cannot 😊#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @NKReddy07 pic.twitter.com/23OUBNZvYH
— BCCI (@BCCI) June 13, 2026
नीतीश कुमार रेड्डी को हार्दिक के विकल्प के तौर पर तैयार कर रही है बीसीसीआई
भारतीय टीम के धाकड़ आलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) अक्सर अपनी फिटनेस की वजह से टीम इंडिया से बाहर रहते हैं. हार्दिक पंड्या, काफी लंबे समय से टेस्ट खेलते नजर नही आते हैं, वहीं टी20 विश्व कप 2026 की वजह से उन्होंने वनडे से दुरी बना ली थी, अब आईसीसी विश्व कप 2027 की वजह से उन्होंने टी20 से दुरी बना ली है.
वहीं हार्दिक पंड्या अधिकतर चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर रहते हैं. आईपीएल 2026 के दौरान चोट की वजह से हार्दिक पंड्या ने मुंबई के कुछ मैच मिस किए थे, जबकि अब वो एक बार फिर चोटिल होकर अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं, वहीं इंग्लैंड के खिलाफ भी उनके खेलने पर संदेह बना हुआ है, इसी वजह से बीसीसीआई नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) को लगातार मौके दे रही है.
