Posted inक्रिकेट, न्यूज

बड़ी खबर: नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होकर आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर, वैभव के इस दोस्त की खुली किस्मत, डेब्यू पक्का!

Nitish Kumar Reddy Injury
बड़ी खबर: नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होकर आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर, वैभव के इस दोस्त की खुली किस्मत, डेब्यू पक्का!
News on WhatsAppJoin Now

Nitish Kumar Reddy: भारतीय टीम (Team India) इस समय आयरलैंड दौरे पर है, जहां भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया, आयरलैंड (Ireland Cricket Team) पहुंच चुकी है और दोनों देशों के बीच 2 टी20 मैच खेले जाने हैं. पहला टी20 मैच 26 जून को वहीं दूसरा टी20 मैच 28 जून को खेला जाना है.

इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है, भारतीय टीम के स्टार आलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के बाद अब नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) भी चोटिल हो गए हैं.

Nitish Kumar Reddy भी हुए चोटिल

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) को बीसीसीआई हार्दिक पंड्या के रिप्लेसमेंट के तौर पर तैयार कर रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो नीतीश कुमार रेड्डी के एमआरआई में उनके बाएं क्वाड्रिसेप्स में सूजन और फाइबर टूटना सामने आया है. उन्हें आगे की जांच के लिए उन्हें COE में रिपोर्ट करने को कहा गया है.

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी का इंग्लैंड दौरा खतरे में है, क्योंकि उन्हें ठीक होने में कम से कम 3 से 4 हफ़्ते लगेंगे. ऐसे में अब आयरलैंड के बाद वो इंग्लैंड दौरे से बाहर हो सकते हैं.

नीतीश कुमार रेड्डी की जगह ये खिलाड़ी करेगा भारत के लिए डेब्यू

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के 23 वर्षीय ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे (Suryansh Shedge) को भारतीय T20I टीम में शामिल किया जा सकता है. शेडगे ने IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए शानदार बल्लेबाजी की थी और उन्होंने हाल ही में इंडिया A के लिए ट्राई नेशन सीरीज में भी प्रभावित किया था.

अब इस खिलाड़ी का डेब्यू तय माना जा रहा है. सूर्यांश शेडगे ने इंडिया A के लिए ट्राई नेशन सीरीज में लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी की. उन्होंने 5 मैचों में 36.75 के शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाए. उन्होंने एक मैच में अर्धशतक भी जड़ा. ट्राई नेशन सीरीज में उन्होंने गेंदबाजी में भी योगदान देते हुए दो विकेट लिए.

ALSO READ: ईशान किशन या केएल राहुल कौन होगा वनडे फ़ॉर्मेट में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा, शुभमन गिल ने कर दिया साफ

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...