Ishan Kishan vs KL Rahul: IND VS AFG के बीच खेली गई वनडे सीरीज में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, इस सीरीज में भारतीय टीम (Team India) के सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए सभी मैचों में जीत हासिल की और अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) को 3-0 से मात देकर सीरीज अपने नाम कर लिया है। इस सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने 125 रनों की पारी खेली थी। वहीं कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने भी 152 रनों की पारी खेली थी।
युवा कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम ने पहली बार वनडे सीरीज का खिताब अपने नाम किया है। इस सीरीज के समाप्त होने के बाद सोशल मीडिया पर यह खबर चर्चा में है कि आईसीसी विश्व कप 2027 के लिए भारतीय चयनकर्ता ईशान किशन को चुन सकते हैं या फिर केएल राहुल (KL Rahul) को, तो आइए इसके बारे में आपको भी बताते हैं कि किसकी उम्मीद ज्यादा दिख रही हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ Ishan Kishan का प्रदर्शन
IPL 2026 में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने अपनी टीम के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया, जिसके बाद अब वह भारतीय टीम में भी अपना कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ ईशान किशन ने दो मैचों में 79.50 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए अपने खाते में 159 रन जोड़े।
वहीं दूसरे मैच में खिलाड़ी 79 गेंदों में 125 रनों की पारी खेली इस पारी में 14 चौके और 7 छक्के भी जड़े हैं। उनकी इस बल्लेबाजी से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ODI फॉर्मेट में उनका स्थान पक्का होता दिखाई दे रहा है।
प्लेइंग 11 में कौन सा खिलाड़ी लेगा जगह
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अफगानिस्तान सीरीज के पहले मैच में केएल राहुल को प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन फिर बाद में उनके स्थान पर ईशान किशन को टीम में खेलने का मौका दिया गया, जिसका लाभ भी टीम को मिला। ऐसे में फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि ODI फॉर्मेट में किस खिलाड़ी को टीम में जगह दी जाने वाली है।
अगर हम आपको आंकाड़े बताए तो अभी तक अपने करियर में केएल राहुल ने टीम के लिए कुल 96 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें खिलाड़ी ने अपने खाते में 3399 रन जोड़े हैं। दूसरी ओर ईशान किशन ने केवल 26 मुकाबले में ही बल्लेबाजी की है जिसमें उन्होंने 1092 रन अपने खाते में जोड़े हैं।
Ishan Kishan के पास है यह खास उपलब्धि
ईशान किशन (Ishan Kishan) भले ही केएल राहुल से आंकड़ों में पीछे हैं, लेकिन खिलाड़ी ने अपने नाम एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिससे ईशान किशन का नाम भारतीय टीम के चुनिंदा खिलाड़ियों में लिया जाता है।
दरअसल साल 2022 में ईशान किशन ने वनडे फॉर्मेट में बल्लेबाजी करते हुए अपने बल्ले से दोहरा शतक जड़ा था। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के बीच यह तय करना काफी ज्यादा मुश्किल दिखाई दे रहा है कि किस खिलाड़ी को वर्ल्ड कप के लिए चुना जाने वाला है।
