Posted inक्रिकेट, न्यूज

अभिषेक और वैभव करेंगे ओपनिंग, नंबर 3-4-5 पर संजू ईशान और श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11

Team India IND vs IRE BCCI
अभिषेक और वैभव करेंगे ओपनिंग, नंबर 3-4-5 पर संजू ईशान और श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय टीम (Team India) ने अभी बीते समय अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की है। इस सीरीज के बाद अब टीम इंडिया को आयरलैंड के साथ 2 मैचों की T20 सीरीज खेलना है, जिसके लिए हाल ही में भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। जिसमें कई बेहतरीन और कमाल का प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया है। तो आइए आपको भी आयरलैंड के खिलाफ टीम में शामिल हुए खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं Team India के लिए ओपनिंग

भारतीय टीम (Team India) के 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) बीते काफी समय से अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। IPL 2026 में भी खिलाड़ी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से लाखों फैंस को अपना दीवाना बना दिया है। वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटर प्रदर्शन के कारण आयरलैंड (Ireland Cricket Team) के खिलाफ वह अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के साथ मैदान में ओपनिंग करने के लिए उतारे जा सकते है।

इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भारतीय टीम (Team India) के चयनकर्ता संजू सैमसन (Sanju Samson) को 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में भेज सकते हैं, जो कि टीम के एक अच्छा फैसल हो सकता है। यह तीनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम को काफी अच्छी शुरुआत दे सकते हैं।

ईशान और अय्यर पर होगी बड़ी जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में भारतीय टीम (Team India) के मध्यक्रम बल्लेबाजी की बात करें तो उसमें चौथे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) आ सकते हैं। ईशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज काफी विस्फोटक पारी खेली थी, वहीं आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत को जीताने में उनकी अहम भूमिका थी।

इसके बाद 5 नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) खुद बल्लेबाजी करते नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही अगर भारतीय टीम के विकेट गिरते हैं, तो ऐसे में 6 नंबर पर फिनिशर किंग तिलक वर्मा (Tilak Varma) मैदान में बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे।

आयरलैंड के खिलाफ Team India की संभावित प्लेइंग 11

आयरलैंड के खिलाफ संभावित भारतीय टीम की प्लेइंग 11 की बात करें तो उसमें श्रेयस अय्यर ( कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सुर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है जो कि टीम के लिए काफी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आएंगे।

ALSO READ: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में खेलने के हकदार थे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, चयनसमिति में व्याप्त राजनीति की वजह से हुई नाइंसाफी

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...